ADGP Suicide Case: एडीजीपी खुदकुशी मामले में एक नया प्रश्न उठ खड़ा हुआ है। जब गनमैन रोहतक से गिरफ्तार हुआ, तो एडीजीपी के पास चंडीगढ़ में उसकी पिस्टल कैसे पहुंच गई? एएसआई ने भी आत्महत्या से पहले वीडियो में गनमैन की गिरफ्तारी का उल्लेख किया था। चंडीगढ़ एसआईटी को इसका उत्तर खोजना है।
ADGP Suicide Case: एडीजीपी पूरण कुमार के गनमैन सुशील की गिरफ्तारी कहां से हुई, यह सवाल कई स्थानीय पुलिसकर्मियों की नींद उड़ाए हुए है। कारण चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी है। वह पता करेगी कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसे रोहतक से पकड़ा गया था तो उसकी पिस्टल वाई पूरण कुमार के पास चंडीगढ़ कैसे पहुंच गई? एडीजीपी ने गनमैन की ही सरकारी पिस्टल से सुसाइड किया था। मंगलवार को एएसआई संदीप लाठर ने भी सुसाइड से पहले पुलिस व परिजनों को भेजे वीडियो में कहा था कि गनमैन को गिरफ्तार करने वाली टीम में वह भी शामिल थे। बताते हैं कि लोकेशन संदीप ने ही ट्रेस की थी।
संदीप की बात से यह भी स्पष्ट हुआ कि गिरफ्तारी किसी अन्य स्थान से हुई थी। हालांकि, वीडियो में स्थान का उल्लेख नहीं किया गया है। यह अवश्य कहा गया कि सुशील की गिरफ्तारी के समय कार में एक ड्राइवर भी मौजूद था। यह दावा किया गया था कि रास्ते में सुशील ने बताया कि रिश्वत की राशि कार के डैशबोर्ड में रह गई है।
ADGP Suicide Case: रकम जब्त क्यों नहीं की?
अगर संदीप का यह दावा सही है तो सवाल उठता है कि रोहतक पुलिस ने कार को पकड़कर तलाशी क्यों नहीं ली? रकम जब्त क्यों नहीं की? कहीं ऐसा तो नहीं कि सुशील ने कार में ही पिस्टल छोड़ दी हो जिसे ड्राइवर ने चंडीगढ़ में एडीजीपी पूरण कुमार तक पहुंचा दी? बहरहाल, संदीप की बातों, कयासों और आशंकाओं में कितनी सच्चाई है, इसका पता तो प्रकरण की जांच कर रहे डीएसपी गुलाब सिंह और चंडीगढ़ की एसआईटी ही बताएगी। वहीं, संदीप के सुसाइड के बाद ऐसी चर्चा भी तेजी से फैली कि शराब कारोबारी संदीप बंसल से मंथली मांगने के आरोपी गनमैन पर एफआईआर व गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी ने पूछताछ के लिए संदीप को बुलाया था। इसी कारण पूरे महकमे की नींद उड़ी हुई है। इस बारे में पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर संदीप को पूछताछ के लिए बुलाए जाने की बात का खंडन किया। बाकी सवालों पर चुप्पी साध ली।
ADGP Suicide Case: घर पर पसरा रहा सन्नाटा
दिवंगत आईपीएस पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में सेक्टर-24 के सरकारी आवास के बाहर बुधवार को आठ दिन बाद पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। इसका कारण सुबह से दोपहर तक पीजीआई में शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और शाम को अंतिम संस्कार था। अंतिम संस्कार के बाद बाहर निकलते एक समूह ने हरियाणा सरकार और अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पूरण कुमार को न्याय दिलाने की मांग की। एक ओर, परिवार द्वारा गठित पूरण कुमार को न्याय दिलाओ कमेटी ने सरकार की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए न्याय की लड़ाई जारी रखने की बात कही, जबकि दूसरी ओर श्मशान से निकले एक समूह ने न्याय न मिलने की बात कहकर गुस्सा भी व्यक्त किया। सात अक्तूबर को पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद, जहां उनकी आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार के सेक्टर-24 स्थित सरकारी आवास पर राजनेताओं का पूरण के परिवार को सांत्वना देने का सिलसिला शुरू हुआ।
वहीं, सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों, मंत्रियों व नुमाइंदों की ओर से अमनीत पी कुमार को मान-मन्नौवल करने के चलते सरकार का भी पूरा ध्यान केंद्रीय हो चुका था। 31 सदस्यीय कमेटी के सदस्य रेशम सिंह ने मीडिया से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से परिवार को न्याय नहीं दिया गया लेकिन सामाजिक व मानवता के नाते पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम व संस्कार का फैसला लिया गया। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से मिलने वाले नोटिस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बुधवार को सेक्टर-17 से आयोजित पैदल मार्च और चंडीगढ़ के प्रशासक को ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम को रद्द करके एक बैठक करने के बाद आगे की रणनीति बनाने का दावा किया।
ADGP Suicide Case: अंतिम संस्कार में ये वरिष्ठ अफसर पहुंचे
मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, डीजीपी ओपी सिंह, आईएएस मोहम्मद साइन, विजय दहिया, पंकज अग्रवाल, राज नारायण कैशिक, अजीत बालाजी जोशी, गौरी पराशर जोशी, अरुण गुप्ता, सुधीर राजपाल, अंशज सिंह, डी सुरेश, संजीव वर्मा, आशिमा बराड़, विनय प्रताप, चंडीगढ़ के होम सेक्रेटरी मंदीप बराड़, डीसी निशांत यादव, डीजीपी ओपी सिंह, डीजी मोहम्मद अकील, एडीजीपी आलोक मित्तल, आईजी मनीष चौधरी, एजी हरियाणा परमिंदर चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
एडीजीपी आत्महत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ
- 6 अक्तूबर: रोहतक पुलिस ने वरिष्ठ आईपीएस पूरण कुमार के पीएसओ को शराब कारोबारी से प्रोटेक्शन मनी मांगने के आरोप में एडीजीपी की सरकारी गाड़ी में गिरफ्तार किया।
- 7 अक्तूबर: चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित कोठी के निचले तल पर साउंड-प्रूफ कमरे में एडीजीपी पूरण कुमार ने दोपहर में खुद को गोलीमार आत्महत्या कर ली।
- 8 अक्तूबर: पूरण कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार जापान से चंडीगढ़ वापस लौटीं। उन्होंने पूरण के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए सेक्टर-11 थाना पुलिस में लिखित शिकायत दी। साथ ही सुसाइड नोट भी वायरल हुआ।
- 9 अक्तूबर: सुसाइड नोट के आधार पर तत्कालीन डीजीपी और रोहतक के एसपी समेत 11 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
- 10 अक्तूबर: अमनीत कुमार ने एफआईआर के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए चंडीगढ़ पुलिस को एक पत्र लिखा। इसके बाद चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय समिति का गठन किया गया।
- 11 अक्तूबर: हरियाणा सरकार ने रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया का स्थानांतरण किया और चंडीगढ़ पुलिस ने देर शाम एफआईआर में संशोधित धारा भी जोड़ी। इसके साथ ही जीएमएसएच-16 से बिना अनुमति
- 12 अक्तूबर: सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं ने अमनीत के साथ मिलकर मामले का समाधान निकालने की पूरी कोशिश की। सेक्टर-20 में महापंचायत ने सरकार को डीजीपी को पद से हटाने और कार्रवाई करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
- 13 अक्तूबर: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले परिवार को सांत्वना देने पहुंचे और मामले पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चर्चा की। वहीं, देर रात डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया गया।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










