Ayodhya News: अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव के एक घर में हुए विस्फोट में मृतकों की संख्या अब छह हो गई है। जेसीबी द्वारा मलबा हटाने के दौरान एक और शव मिला है। लापता महिला मृतक रामकुमार गुप्ता की साली थी। पुलिस कल शाम से उसकी खोज कर रही थी।
Ayodhya News: अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव में प्रशासन अभी भी गैस सिलेंडर के फटने को हादसे का कारण मान रहा है और अधिकारी इसी पर अपने बयान दे रहे हैं, लेकिन घटना के कुछ घंटे बाद उसी स्थान पर हुए धमाके ने प्रशासन की कहानी को झटका दिया है।
रामनगरी के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव में रामकुमार के घर में गुरुवार को हुए विस्फोट में पांच लोगों की जान जाने के बाद भी धमाके जारी हैं। शुक्रवार को भी विस्फोट होने के बाद प्रशासन की कहानी के भी टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं। प्रशासन अभी तक गैस सिलेंडर के फटने को हादसे का कारण मान रहा है, लेकिन अब यह थ्योरी किसी को भी समझ में नहीं आ रही है।
रामकुमार के ध्वस्त हुए मकान का शुक्रवार को जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा था, उस दौरान भी जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके से ड्यूटी पर तैनात लेखपाल घायल हो गया है। मलबे में आज गृह स्वामी की पत्नी का शव मिला, जिससे मृतकों की संख्या अब छह हो गई है। रामकुमार के मकान में शुक्रवार को दूसरे धमाके के बाद प्रशासन की कहानी के भी चीथड़े उड़ गए हैं। गुरुवार रात हुए धमाके को लेकर प्रशासन अभी तक गैस सिलेंडर फटने के कारण हादसा होने की आशंका व्यक्त कर रहा है और अधिकारी इसी के आसपास अपना बयान भी दे रहे हैं, लेकिन घटना के कुछ घंटे बाद उसी स्थान पर हुए धमाके ने प्रशासन की कहानी को झटका दिया है.
Ayodhya News: लगातार दूसरे वर्ष विस्फोट, कारणों का पता नहीं
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव में रामकुमार के मकान में पिछले वर्ष अप्रैल में भी एक विस्फोट हुआ था। उस समय तीन लोगों की जान चली गई थी। गत वर्ष 13 अप्रैल को भी मृतक रामकुमार गुप्त की आटा चक्की वाले मकान में विस्फोट हुआ था। इसमें उनकी माता शिवपती, पत्नी बिंदु और एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी। रामकुमार गुप्त के घर में 2024 में विस्फोट के बाद मकान जमींदोज हो गया था। पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने अपनी साली के साथ विवाह कर गांव के बाहर एक नया मकान बनवाया था और वहीं निवास कर रहे थे।
गुरुवार शाम सात बजे अचानक एक बार फिर उनके मकान में भीषण विस्फोट हो गया। उनके दूसरे मकान में विस्फोट से वहां मौजूद तीन बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। मलबा में रामकुमार की पत्नी और एक श्रमिक भी दब गया था, जिनकी मौत हो गई। अब तक इस घटनाक्रम में छह लोगों की मौत हो चुकी है।
जिला प्रशासन के गैस सिलेंडर फटने के कारण हादसा की कहानी पलटी
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










