Baghpat Triple Murder: मस्जिद में तीन लोगों की हत्या करके घर लौटे… कपड़े बदले, फिर कबड्डी खेलने गए ‘कातिल’; इसी कारण वीडियो भी बनवाया।

Baghpat Triple Murder: After killing three people in a mosque, the 'murderers' returned home... changed their clothes, then went to play Kabaddi; this is why they even made a video.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Baghpat Triple Murder: बागपत में मां और बेटियों की हत्या करने वाले किशोर अत्यंत चालाक निकले। आरोपियों ने हत्या के बाद घर जाकर अपने कपड़े बदले। इसके बाद वे कबड्डी खेलने चले गए। हत्यारोपी किशोरों ने अपनी रक्षा के लिए कबड्डी खेलने का वीडियो भी बनवाया। हालांकि, पुलिस की जांच में आरोपी पकड़े गए।

Baghpat Triple Murder: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मस्जिद में हुई मां और दो बेटियों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि दोघट के गांगनौली गांव के शेखो वाले मोहल्ले में बड़ी मस्जिद के मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी इसराना, बेटी सोफिया और सुमाइया की शनिवार दोपहर को हत्या करने के बाद दोनों आरोपी किशोरों ने अपने घर में जाकर कपड़े बदले। इसके बाद गांव के मैदान में कबड्डी खेलने चले गए। कबड्डी खेलने का सबूत पुलिस को दिखाने के लिए उन्होंने साथियों से अपनी वीडियो भी बनवाई। इसके बाद दोपहर में मस्जिद में आकर बंद सीसीटीवी कैमरे को चालू भी किया। गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी इसराना और उनकी दो बेटियों की हत्या का पुलिस ने छह घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी दीनी तालीम के लिए मस्जिद में जाते थे। इसके अलावा, दोनों आरोपी गांव के एक स्कूल में कक्षा आठ के छात्र हैं।Baghpat Triple Murder: After killing three people in a mosque, the 'murderers' returned home... changed their clothes, then went to play Kabaddi; this is why they even made a video.

Baghpat Triple Murder: सबक याद न करने पर मुफ्ती ने की थी पिटाई

दोनों आरोपियों ने कहा कि पांच दिन पहले सबक न याद करने के कारण मुफ्ती इब्राहिम और इसराना ने एक छात्र की पिटाई कर दी थी। पिटाई से नाराज छात्र ने अपने साथी के साथ मिलकर मुफ्ती से बदला लेने की योजना बना ली। इस दौरान शुक्रवार को भी उसकी पिटाई कर दी गई। इससे वह काफी क्रोधित हो गए। बताया गया कि शनिवार दोपहर आरोपी छात्र मस्जिद में गया और सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। कमरे की अलमारी में रखी बसूली भी उठाकर अपने साथ ले गया।

Baghpat Triple Murder: आरोपी पीछे के रास्ते से मस्जिद में घुसे

इसके बाद अपने साथी के साथ मिलकर पीछे के रास्ते से मस्जिद में घुसकर बसूली और चाकू से वार कर इसराना, सोफिया, सुमाइया की हत्या कर दी। फिर बाथरूम में जाकर खून से सने कपड़े पर उसने अपना रुमाल रख लिया था। घटना के बारे में किसी से कोई जिक्र नहीं किया और घर पर खून से सने कपड़े बदलने के बाद मैदान में जाकर कबड्डी खेलने लगे।

पूछताछ में आरोपी छात्र ने हत्या की पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।

कैमरे बंद और चालू होने की फुटेज में नजर आने पर छात्र शक के घेरे में आ गया। पुलिस के पकड़ने पर पूछताछ में उसने हत्या की पूरी घटना बताई। हत्यारोपी किशोरों ने सीढ़ी के नीचे छिपाई बसूली और छत पर फेंका चाकू भी बरामद कराया।

Baghpat Triple Murder: दोनों किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा

पुलिस ने दोनों किशोरों को शनिवार देर रात गांव से पकड़ लिया था। रविवार शाम को किशोरों को न्यायालय बोर्ड बागपत में पेश किया। वहां से उनको बाल सुधार गृह मेरठ भेज दिया गया। किशोर न्यायालय बोर्ड के सदस्य अनिल चौहान ने बताया कि दोनों आरोपी काफी शातिर हैं और वह हर बात पूछने पर सटीक तरीके से जानकारी दे रहे हैं। दोघट के गांगनौली गांव में तिहरे हत्याकांड के बाद जांच कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने वालों की पुलिस ने पहचान करना शुरू कर दिया। इसके लिए घटनास्थल पर बनाई गई वीडियो भी देखी जा रही है।Baghpat Triple Murder: After killing three people in a mosque, the 'murderers' returned home... changed their clothes, then went to play Kabaddi; this is why they even made a video.

पुलिस से हाथापाई करने वालों की पहचान वीडियो से की जा रही है

दोघट के गांगनौली गांव में तिहरे हत्याकांड के बाद जांच कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने वालों की पुलिस ने पहचान करना शुरू कर दिया। इसके लिए घटनास्थल पर बनाई गई वीडियो भी देखी जा रही है। इसमें गांव की राजनीति के चक्कर में लोगों को भड़काकर हंगामा करने वाले कई लोग चिह्नित भी किए गए हैं और इन सभी पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए सैकड़ों लोगों ने हंगामा कर दिया।

पुलिसकर्मियों के साथ की हाथापाई

इसके चलते दो घंटे तक शव नहीं उठाने दिए और वहां आए पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। भीड़ में शामिल कई लोगों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी और बैज खींचकर फाड़ने का भी प्रयास किया। इसकी वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस के साथ हाथापाई और खींचतान को लेकर पुलिस अब कार्रवाई की तैयारी में है। इसके लिए ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुफ्ती की बीवी और दो मासूम बच्चियों का कत्ल

बागपत जिले के दोघट के गांगनौली की बड़ी मस्जिद परिसर में शनिवार की दोपहर मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी आलिमा इसराना (30), बेटी सोफिया (5), सुमाझ्या (2) की दो नाबालिगों ने बसूली से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर आला कत्ल बसूली और एक चाकू बरामद कर लिया है। शामली जिले के सुन्ना गांव निवासी मुफ्ती इब्राहिम अपने परिवार के साथ गांगनौली की बड़ी मस्जिद में ऊपरी मंजिल में बने कमरे में तीन साल से रह रहे हैं। उनकी पत्नी इसराना आलिमा की पढ़ाई करके पड़ोस की बच्चियों को दीनी तालीम देती थीं।Baghpat Triple Murder: After killing three people in a mosque, the 'murderers' returned home... changed their clothes, then went to play Kabaddi; this is why they even made a video.

खून से लथपथ चारपाई पर पड़े थे शव

शनिवार की दोपहर, जब छह बच्चियां दीनी तालीम के लिए मस्जिद में पहुंचीं, तो काफी समय तक आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने सीढ़ी चढ़कर छत पर जाकर दरवाजा खोला। कमरे में जाकर देखा तो इसराना, सोफिया और सुमाइया के शव खून से सने चारपाई पर पड़े हुए थे।

एसपी से तीखी नोकझोंक और गाड़ी को तोड़ने का प्रयास

शव को देखकर बच्चियां चिल्लाते हुए मस्जिद से बाहर निकल आईं। भीड़ ने पुलिस द्वारा शव उठाने का विरोध किया। एसपी के साथ नोकझोंक हुई और एएसपी की गाड़ी को तोड़ने की कोशिश की गई। मेरठ के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

आरोपी मस्जिद में लेते थे दीनी तालीम

एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, आरोपियों ने कहा कि वे दोनों मस्जिद में धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। उन्हें मुफ्ती इब्राहिम और कभी-कभी इसराना पढ़ाती थीं। इब्राहिम उन्हें डांटने के साथ-साथ पिटाई भी कर देते थे। इसीलिए, गुस्से में आकर परिवार को मारने की योजना बनाई। इसके लिए वे कई दिनों से इंतज़ार कर रहे थे। उन्हें पता चला कि शनिवार को इब्राहिम देवबंद गए हैं, तो दोपहर में दोनों मस्जिद में आए।

दोनों आरोपी नाबालिग युवक गिरफ्तार

मस्जिद में नीचे राजमिस्त्री द्वारा काम करने के लिए बसूली रखी हुई थी जिसको उठाकर ले गए। पहले इसराना पर वार किए और फिर बच्चियों पर वार कर दिया। इस तरह तीनों की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद गांव के पास ही घूमते रहे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आला कत्ल बसूली और एक चाकू बरामद किया गया है।Baghpat Triple Murder: After killing three people in a mosque, the 'murderers' returned home... changed their clothes, then went to play Kabaddi; this is why they even made a video.

पांच माह की गर्भवती थी इसराना

इसराना लोनी की निवासी थी और मुफ्ती इब्राहिम से उसका विवाह सात वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के बाद इब्राहिम कई वर्षों तक इसराना के साथ लोनी की मस्जिद में रहे और तीन वर्ष पहले यहां आए थे। इसराना की दो बेटियां थीं और वह अब पांच महीने की गर्भवती थी। एसपी के सामने इब्राहिम ने इसकी पुष्टि की।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

 Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool