Bahraich violence: बहराइच हिंसा: रामगोपाल को न तो तलवार मारी गई, न ही नाखून उखाड़े गए , पुलिस ने किया अफवाहों का खंडन

Bahraich violence: बहराइच हिंसा: रामगोपाल को न तो तलवार मारी गई, न ही नाखून उखाड़े गए , पुलिस ने किया अफवाहों का खंडन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bahraich violence: बहराइच हिंसा: रामगोपाल को न तो तलवार मारी गई, न ही नाखून उखाड़े गए , पुलिस ने किया अफवाहों का खंडन, बहराइच हिंसा में रामगोपाल पर न तो तलवार से हमला हुआ और न ही उनके नाखून उखाड़े गए। पुलिस ने इस मामले में फैली हुई अफवाहों को गलत ठहराया है।
Bahraich violence: बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाहें चल रही हैं। पुलिस ने इनका खंडन किया है।

यूपी तक न्यूज़: बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। यूपी पुलिस ने इन अफवाहों का खंडन किया। पुलिस ने बताया है कि रामगोपाल की मौत गोली लगने के कारण हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि गोली लगने के पहले या बाद में उसे करंट का झटका नहीं दिया गया। और न ही उसे तलवार से काटा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि उसके पैरों के नाखून भी नहीं नोचे या उखाड़े गए।

पुलिस ने एक अपील जारी की है जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर कुछ गलत जानकारियाँ फैलाई जा रही हैं। इसमें कहा जा रहा है कि एक व्यक्ति की मौत करंट, तलवार के वार, और नाखून उखाड़ने से हुई है, लेकिन इनमें कोई सच्चाई नहीं है। पोस्टमॉर्टम से पता चला है कि उस व्यक्ति की मृत्यु गोली लगने से हुई थी। इस घटना में सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई है। सभी से निवेदन है कि वे साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। और भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित न करें।

Bahraich violence : मृतक रामगोपाल मिश्रा के शरीर में 30 से 35 छर्रे धंसने की पुष्टि हुई

विभागीय सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बताया गया है कि मृतक रामगोपाल मिश्रा के शरीर में 30 से 35 छर्रे पाए गए हैं। ये छर्रे उसके चेहरे, गले और सीने में धंसे हुए हैं। यह स्पष्ट है कि उसे तीन या उससे अधिक बार भरी हुई कारतूस से गोली मारी गई है। मृतक के कंधों के नीचे भी मौत की पुष्टि के लिए गोली मारी गई है।

सूत्र ने बताया कि गोली मारने से पहले मृतक की जमकर निर्मम पिटाई भी की गई है। जिससे मृतक के शरीर में कई चोट के निशान हैं और बाईं आंख के ऊपर धारदार और ठोस हथियार से वार के निशान है। वहीं, मौत का कारण हैमरेज मतलब अधिक रक्तस्राव निकला है।

Bahraich violence : बहराइच हिंसा में महसी के सीओ सस्पेंड किया गया है। अब तक 55 गिरफ्तार

प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान रविवार और सोमवार को हुई हिंसा के बाद अब धीरे-धीरे जिले के हालात सामान्य होने लगे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स अब भी तैनात है और एडीजी गोरखपुर जोन केएस प्रताप व कमिश्नर शशि भूषण लाल समेत आला अधिकारी कैंप कर रहे हैं। घटना के बाद अब तक 12 मुकदमा दर्ज किए गए हैं पुलिस ने 55 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को चौथे दिन, रमपुरवा, भगवानपुर, हरदी, शिवपुर और खैरा बाजार में दुकाने खुली रहीं और हालात सामान्य लोग बेखौफ बाजारों में निकले और रोजमर्रा के जरूरी सामान खरीदते दिखे।

रविवार से लेकर सोमवार तक पूरे घटनाक्रम में पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई थी। एसपी ने हरदी थाना प्रभारी सुरेश वर्मा व महसी चौकी प्रभारी को तत्काल निलंबित कर दिया था। इस दौरान विसर्जन में शामिल लोगों ने सीओ रुपेंद्र गौड़ पर भी लापरवाही समेत गंभीर आरोप लगाए थे। इसका संज्ञान लेकर शासन की ओर से सीओ को निलंबित कर दिया गया। रामपुर से आए रवि खोखर को महसी की जिम्मेदारी दी गई है।

Bahraich violence: बहराइच हिंसा: रामगोपाल को न तो तलवार मारी गई, न ही नाखून उखाड़े गए , पुलिस ने किया अफवाहों का खंडन
Bahraich violence: बहराइच हिंसा: रामगोपाल को न तो तलवार मारी गई, न ही नाखून उखाड़े गए , पुलिस ने किया अफवाहों का खंडन

बहराइच के महराजगंज में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है, एएसपी व पीडी की तैनाती

विवाद का केंद्र रहे महराजगंज कस्बे में स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है। कस्बे की दुकानें बुधवार को भी बंद रहीं। पूरी बाजार में सिर्फ एक मेडिकल स्टोर खुला रहा सिर्फ कुछ ही लोग दिखे। हर जगह पुलिस, पुलिस के वाहन और पीएसी के जवान थे। इसी बीच, मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर के बाहर भी भीड़ थी। निदेशक अरुण सिंह व बलरामपुर के एएसपी समेत सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। कस्बे में अब भी 12 कंपनी पीएसी, दो सीआरपीएफ, आरएएफ व चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। सीएम कार्यालय की भी नजर है।

Bahraich violence : हरदी थाने में 10 मुकदमे दर्ज

हिंसा के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार तक जिले में दोनों समुदायों पर कुल 12 मुकदमें दर्ज हुए। वहीं, 50 से अधिक लोगों को पुलिस ने अब तक जेल भेजा। हरदी थाने में 10 मुकदमे दर्ज हुए हैं। हरदी थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि पहला मुकदमा अब्दुल हमीद समेत छह नामजद व 10 अज्ञात पर लिखा गया था। इसके बाद हुए उपद्रव को लेकर अज्ञात भीड़ पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Bahraich violence : शांति के लिए तहसील मुख्यालय पर बैठक

एडीजी गोरखपुर जोन केएस प्रताप, कमिश्नर शशिभूषण लाल, डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद, डीएम मोनिका रानी की मौजूदगी में बुधवार को महसी तहसील सभागार में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें स्थिति जल्द सामान्य करने पर चर्चा हुई। बैठक के बाद डीएम ने बताया कि 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अन्य का चिह्नांकन जारी है। आगजनी के दौरान हुए क्षति के आकलन में राजस्व टीम लगी हुई है। पीड़ितों को लंच पैकेट, खाद्य सामग्री मुहैया कराई जा रही है।

Read This Story : Bahraich Encounter Video: तालीम और सरफराज का एनकाउंटर हुआ तो पुलिसवाले उनसे क्या कह रहे थे? सब कुछ कैमरे में कैद हुआ

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool