Ballia News: तहसील बांसडीह में डीएम मंगला प्रसाद सिंह का औचक निरीक्षण, खतौनी शुल्क 15 रुपये तय, पारदर्शिता और जनसुविधाओं पर सख्त निर्देश

ballia-dm-mangla-prasad-singh-bansdih-tehsil-inspection-khatoni-fee-15-rupees-2026

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को तहसील बांसडीह का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षों में पहुंचकर अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। फाइलों को व्यवस्थित ढंग से रखने और कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कंप्यूटराइज्ड खतौनी कक्ष के निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट किया कि पांच प्रति खतौनी का निर्धारित शुल्क मात्र 15 रुपये है। यदि किसी कर्मचारी द्वारा इससे अधिक धनराशि की मांग की जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि खतौनी काउंटर पर एक बड़ा पोस्टर लगवाया जाए, जिसमें स्पष्ट रूप से शुल्क दर अंकित हो—पांच प्रति तक 15 रुपये तथा उससे अधिक प्रति होने पर 1 रुपये प्रति कॉपी की दर से शुल्क लिया जाएगा। डीएम ने कहा कि शुल्क सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित होने से आमजन को सही जानकारी मिलेगी और अनियमितता पर रोक लगेगी।

निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में स्थित बंद पड़ी पुरानी पानी टंकी और आरओ प्लांट पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें तत्काल मरम्मत कर चालू कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में खाली पड़ी जमीन को पार्किंग के रूप में विकसित करने को कहा, ताकि तहसील आने वाले फरियादियों को सुविधा मिल सके।

डीएम ने पुरानी तहसील भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए उसे कंडम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने तथा कार्य में पूर्ण पारदर्शिता बरतने की सख्त हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी, तहसीलदार नीतिन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai