Ballia UP News: बलिया के फेफना रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को लेकर बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया। समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने कार्यक्रम में उन्हें मुख्य अतिथि न बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों और राज्य सरकार के मंत्री को लेकर तीखे बयान दिए।
सपा सांसद ने एक निजी कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी भी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए भी तैयार हैं।
मंत्री को बनाया गया था मुख्य अतिथि
दरअसल, फेफना रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति के बाद आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्रा उर्फ दयालु को मुख्य अतिथि बनाया गया था। इसी बात को लेकर सपा सांसद असंतुष्ट नजर आए।
सांसद ने प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप
सनातन पांडेय ने आरोप लगाया कि जिन ट्रेनों के ठहराव के लिए उन्होंने आंदोलन किया, उसका श्रेय देने में प्रशासन और मीडिया ने अनदेखी की। उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से केंद्र सरकार की किसी भी परियोजना के कार्यक्रम में उस क्षेत्र के लोकसभा सांसद को मुख्य अतिथि बनाया जाता है, चाहे वह सत्तापक्ष का हो या विपक्ष का।
रेलवे अधिकारियों को भी दी चेतावनी
सपा सांसद ने यह भी दावा किया कि उन्होंने गोरखपुर स्थित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर कार्यक्रम से जुड़े आदेशों को दिखाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि नियमों के विपरीत निर्णय लिया गया है तो उसका विरोध किया जाएगा।
बीजेपी सांसद ने दी प्रतिक्रिया
विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि यह कोई बड़ी रेलवे परियोजना नहीं बल्कि सिर्फ ट्रेनों के ठहराव से जुड़ा कार्यक्रम था। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेल मंत्री के पत्र के आधार पर राज्य सरकार के मंत्री को मुख्य अतिथि बनाया गया था। मुख्यमंत्री की बैठक के कारण मंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल
इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर राजनीतिक बयान और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS










