Ballia News: महर्षि बाल्मीकि विद्या मंदिर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, 22 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में मेगा विधिक सहायता शिविर

ballia-legal-awareness-camp-mega-legal-aid-camp-22-february-2026

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News: उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री अनिल कुमार झा के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया द्वारा विधिक जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को महर्षि बाल्मीकि विद्या मंदिर, बलिया में एक वृहद विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय, बलिया के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसका संचालन प्राधिकरण के सचिव श्री संजय कुमार गोंड के निर्देशन में परालीगल वालेंटियर्स (अधिकार मित्र) द्वारा किया गया।

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया कि आगामी 22 फरवरी 2026 को गंगा बहुउद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, बलिया में एक मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और विधिक सहायता सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

किन वर्गों को मिलेगा विशेष लाभ?

शिविर में विशेष रूप से निम्न वर्गों को लाभ प्रदान किया जाएगा—

  • निर्बल एवं निर्धन वर्ग

  • दिव्यांगजन

  • महिलाएं एवं बच्चे

  • असंगठित क्षेत्र के श्रमिक

  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति

  • किसान वर्ग

इन प्रमुख योजनाओं की मिलेगी जानकारी व लाभ

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जाएगा, जिनमें प्रमुख हैं—

  • वृद्धा पेंशन योजना

  • विधवा पेंशन योजना

  • कन्या सुमंगला योजना

  • प्रधानमंत्री आवास योजना

  • श्रमिक पेंशन योजना

  • विश्वकर्मा सम्मान योजना

  • किसानों से संबंधित योजनाएं

  • दिव्यांगजनों हेतु संचालित योजनाएं

  • अन्य विभागीय जनकल्याणकारी योजनाएं

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जन-सामान्य से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के पीएलवी

  • श्री राजीव कुमार शास्त्री

  • श्री राकेश कुमार कुशवाहा

  • श्री धनन्जय कुमार शास्त्री

द्वारा किया गया।

प्राधिकरण द्वारा इस संबंध में जिला सूचना अधिकारी, बलिया को भी प्रतिलिपि प्रेषित कर समस्त दैनिक एवं स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु अनुरोध किया गया है।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool