Ballia News: जनपद बलिया में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और चिकित्सा सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित मेडिकल बाईपास कॉरिडोर को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया। यह बाईपास एनएच-31 के माल्देपुर मोड़ से हैबतपुर होते हुए जिला महिला अस्पताल तक बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 35.23 करोड़ रुपये है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य में तेजी लाई जाए और इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।
उन्होंने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने, मार्ग की लंबाई और चौड़ाई का सटीक मापन करने तथा किसानों से समन्वय स्थापित कर एलाइनमेंट तय करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि कितने किसान प्रभावित होंगे, कितनी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा और कितने काश्तकार इसमें शामिल हैं, इसकी विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर तैयार की जाए।
डीएम ने सीमांकन कार्य जल्द पूरा करने, अतिक्रमण चिन्हित कर लाल निशान लगाने और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस बाईपास कॉरिडोर के निर्माण से शहर में जाम की समस्या से राहत मिलेगी और अस्पताल तक पहुंचने में लोगों को काफी सुविधा होगी। निरीक्षण के दौरान सीआरओ त्रिभुवन, एसडीएम सदर तिमराज सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: Abhishek Mishra
अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।