Ballia News: जनपद में 3.17 लाख गोवंशीय पशुओं को लगेगा निःशुल्क टीका, डीएम ने अभियान वाहन को दिखाई हरी झंडी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News: खुरपका–मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए जनपद में निःशुल्क टीकाकरण अभियान के सातवें चरण की शुरुआत गुरुवार को की गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि अभियान के तहत जनपद में कुल 3 लाख 17 हजार गोवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। इस टीकाकरण अभियान का उद्देश्य गोवंश को खुरपका–मुंहपका जैसी गंभीर एवं संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखना है, जिससे पशुपालकों को होने वाले आर्थिक नुकसान से भी बचाया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि पशुओं का समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है, ताकि रोग के फैलाव को रोका जा सके और पशुधन को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं और इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग दें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai