Ballia News: जिले में 1365 आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती इसी माह होगी पूरी

Latest Ballia News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News: जिले में आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि जनपद में कुल 1365 आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए लगभग 14 हजार आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह शैक्षिक योग्यता आधारित मेरिट के अनुसार होगी और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया खुली बैठक के माध्यम से कराई जाए, ताकि चयन में पारदर्शिता बनी रहे।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास खंडों से प्राप्त आवेदन पत्रों को चार दिन के भीतर पंचायतवार व्यवस्थित किया जाए। भर्ती के दौरान प्रतिदिन दो विकास खंडों के अभ्यर्थियों को बुलाकर चयन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

चयन की पूरी प्रक्रिया को एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा तथा इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया इसी माह पूर्ण कर ली जाए।

उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिकायत या गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

बैठक में डीडीओ आनंद प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें