Ballia News: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत हॉली क्रॉस स्कूल में 1656 लोगों को खिलाई गई फाइलेरिया रोधी दवा, आईडीए अभियान तेज

ballia-news-holy-cross-school-filaria-medicine-ida-campaign-2026

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News: राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (IDA) के अंतर्गत शनिवार को शहर स्थित हॉली क्रॉस स्कूल में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पेरेंट-टीचर मीटिंग के अवसर पर आयोजित इस अभियान में कुल 1656 छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा विद्यालय के स्टाफ को फाइलेरिया से बचाव की दवाएं आईवरमेक्टिन, डीईसी और एल्बेंडाजोल निर्धारित मात्रा में दी गईं।

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने उपस्थित अभिभावकों और विद्यार्थियों को फाइलेरिया बीमारी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यह रोग मच्छरों के माध्यम से फैलता है और इसके लक्षण कई वर्षों बाद स्पष्ट होते हैं। प्रारंभिक अवस्था में रोग के संकेत दिखाई नहीं देते, लेकिन संक्रमित मच्छर के काटने से परजीवी रक्त के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।

ballia-news-holy-cross-school-filaria-medicine-ida-campaign-2026

डॉ. मिश्रा ने जानकारी दी कि इस बीमारी के प्रभाव से हाथ-पैरों में सूजन, पुरुषों में हाइड्रोसील तथा महिलाओं में स्तन सूजन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कई मामलों में पेशाब के साथ सफेद द्रव्य आना (काइलूरिया) भी इसका संकेत हो सकता है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर और असाध्य रोग है, इसलिए समय पर दवा सेवन ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

उन्होंने बताया कि जनपद में जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में 28 फरवरी तक आईडीए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एक वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर अपने सामने दवा खिला रहे हैं। दवा का वितरण नहीं बल्कि प्रत्यक्ष सेवन सुनिश्चित किया जा रहा है।

ballia-news-holy-cross-school-filaria-medicine-ida-campaign-2026

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने पूर्ण सावधानी के साथ दवाओं का सेवन कराया और आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी। विद्यालय प्रशासन ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर मेरी जॉन तथा वाइस प्रिंसिपल सिस्टर वायलेट मेरी के नेतृत्व में कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। शिक्षकों में अनुराग श्रीवास्तव, सुनील सिंह, दीनानाथ गुप्ता, बी.एन. तिवारी, कृष्णा सिंह, राजीव पांडे, इशरत शाहीन, बृजेश कुमार ओझा, अजीत कुमार, कुमारी खुशबू एवं टीटो थॉमस ने व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पेरेंट-टीचर मीटिंग के कारण बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी इस स्वास्थ्य पहल में भाग लिया और स्वयं भी दवा का सेवन किया। विद्यालय प्रबंधन ने चिकित्सा विभाग और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Leave a Comment

और पढ़ें