Ballia News: जेएनसीयू के कुलपति ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट

ballia-news-jncu-vice-chancellor-meets-governor-anandiben-patel

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News: जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने लखनऊ में विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं, अकादमिक प्रगति तथा शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी माननीय राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत की।

कुलपति प्रो. गुप्ता ने विश्वविद्यालय में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों से राज्यपाल को अवगत कराया। साथ ही विश्वविद्यालय के समक्ष मौजूद विभिन्न कठिनाइयों और चुनौतियों की भी जानकारी साझा की।

माननीय कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा विकास में आ रही अड़चनों के निराकरण हेतु यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय को शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अकादमिक उत्कृष्टता के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय अपने गोद लिए हुए गांवों में निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाए, जिससे समाज में सकारात्मक चेतना का प्रसार हो। साथ ही युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें जीवन में सफलता की ओर अग्रसर करने का कार्य करे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों में युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र बनेगा।

कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने माननीय राज्यपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन की प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें