Ballia News: बलिया में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चंद्रशेखर उद्यान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने कहा कि मिट्टी से बने उत्पादों को बढ़ावा देने और कुम्हार समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नि:शुल्क विद्युत चालित चाक वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 17 विकास खंडों के ग्राम प्रधानों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ा गया है।
योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹10 हजार तक का मुक्त ऋण भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। कार्यक्रम के दौरान 17 ब्लाकों के 34 ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत 35 पात्र लाभार्थियों को माटीकला टूल किट (विद्युत चालित चाक) वितरित की गई, जबकि 5 लाभार्थियों को पगमिल मशीन भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कुम्हार समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: Abhishek Mishra
अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।









