Ballia UP News: उत्तर प्रदेश में चल रही लेखपाल एवं पुलिस भर्ती प्रक्रिया के बीच बलिया जनपद में गोंड समाज के अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र को लेकर गंभीर समस्या सामने आई है। शुक्रवार को गोंड समाज के छात्र-छात्राओं एवं अभ्यर्थियों ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाई।
अभ्यर्थियों का कहना है कि लेखपाल भर्ती में 160 पद तथा पुलिस भर्ती में 647 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं, लेकिन समय रहते जाति प्रमाण-पत्र जारी न होने के कारण पात्र अभ्यर्थी आवेदन से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि संविधान के अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) अधिनियम-2002 के अंतर्गत बलिया जिले में गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, इसके बावजूद प्रमाण-पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है।

गोंड समाज के युवाओं ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से तहसील स्तर पर आवेदन कर रहे हैं। ऑफलाइन आवेदन पहले ही जमा किए जा चुके हैं, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदन बार-बार अस्वीकृत कर दिए जा रहे हैं। कई मामलों में अभ्यर्थियों के पिता या भाई के अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र पहले से जारी हैं और राजस्व अभिलेखों में भी गोंड जाति दर्ज है, फिर भी नए प्रमाण-पत्र जारी नहीं किए जा रहे।
दिशु कुमार गोंड ने कहा कि उनके परिवार में पहले से गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र मौजूद है और पूर्वजों के भू-राजस्व अभिलेख भी उपलब्ध हैं, इसके बावजूद उनका प्रमाण-पत्र लंबित है। उन्होंने प्रशासन से शासनादेश एवं राजपत्र के अनुरूप शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान गोंड समाज के अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पात्र युवाओं को शीघ्र अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र जारी किए जाएं, ताकि वे आरक्षित पदों पर आवेदन करने के अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न हों।
मौके पर दीशु गोंड, निधि गोंड, अंजेश गोंड, सोनू गोंड, बिट्टू गोंड, राहुल गोंड, धनु गोंड, कृष गोंड, शुभम गोंड, सावित्री गोंड, लक्ष्मी गोंड, शिल्पा गोंड, सुमन गोंड, अनामिका गोंड, सबिता गोंड, सरोज गोंड, श्वेता गोंड और पूनम गोंड सहित बड़ी संख्या में गोंड समाज के छात्र-छात्राएँ एवं युवा उपस्थित रहे।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS










