Ballia News: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों संग की समीक्षा बैठक

18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, बलिया में नकल रोकने को सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 18 फरवरी से प्रस्तावित परीक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

बैठक में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल के सदस्य, केंद्र व्यवस्थापक तथा बाह्य केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से परीक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और संभावित चुनौतियों पर चर्चा की।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन करें और परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर मुख्य द्वार, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरे, घंटी, पंखे और प्रकाश व्यवस्था की जांच कर लें। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी का होना अनिवार्य बताया गया।

डीएम ने कहा कि प्रवेश एवं निकास के लिए केवल एक निर्धारित द्वार हो, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हों। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के भीतर न जाने पाए, इसकी सख्ती से निगरानी की जाए। यदि किसी केंद्र तक पहुंचने का मार्ग खराब है तो तत्काल सूचना दी जाए, ताकि समय रहते मरम्मत कराई जा सके।

स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया गया कि वे परीक्षा केंद्रों पर बैठक कर यह सुनिश्चित करें कि सभी तैयारियां बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप पूरी हो चुकी हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool