Ballia UP News: पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पकड़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री रजनीश कुमार एवं थानाध्यक्ष पकड़ी श्री लालमणि सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वादिनी द्वारा थाना पकड़ी पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को मनु कुमार उर्फ मन्नु पुत्र अमिता राम निवासी पिपरापट्टी बहोरापुर गैरिया, थाना पकड़ी, जनपद बलिया द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पकड़ी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
इसी क्रम में आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक मुकेश यादव मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मनु कुमार उर्फ मन्नु (उम्र लगभग 22 वर्ष) को रतसी मेहमापुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पीड़िता को पूर्व में सकुशल बरामद कर नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द किया जा चुका है।
पीड़िता के मेडिकल परीक्षण एवं बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5J(2), 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सम्बन्धित अभियोग
-
मु0अ0सं0 47/25, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 5J(2), 5L/6 पाक्सो एक्ट, थाना पकड़ी, जनपद बलिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
-
मनु कुमार उर्फ मन्नु पुत्र अमिता राम, निवासी पिपरापट्टी बहोरापुर गैरिया, थाना पकड़ी, जनपद बलिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
-
उ0नि0 श्री मुकेश यादव – थाना पकड़ी
-
हे0कां0 योगेन्द्र यादव – थाना पकड़ी
-
कां0 राहुल यादव – थाना पकड़ी
यह जानकारी पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के माध्यम से प्राप्त हुई है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS










