Ballia News: सफाई, बिजली और गंगा प्रदूषण पर डीएम सख्त, दो दिन में सफाई—पांच दिन में ड्रोन रिपोर्ट का अल्टीमेटम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंगा में गिरने वाले नालों का ड्रोन सर्वे, 41 ग्राम पंचायतों में जांच के आदेश व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

Ballia UP NEws: जिले में साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में वन विभाग, जिला गंगा समिति, पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण समिति, उद्योग बंधु, व्यापार बंधु एवं श्रम बंधु से संबंधित एक संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान व्यापार बंधु की समीक्षा में व्यापारियों ने शहर के चौक से कासिम बाजार तक साफ-सफाई न होने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को दो दिन के भीतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि आगे से इस संबंध में कोई भी शिकायत मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

व्यापारियों द्वारा उठाई गई अन्य समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अग्रवाल धर्मशाला, इंदिरा मार्केट एवं दवा मंडी में एक सप्ताह के भीतर व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाए। जो कार्य तत्काल संभव हों उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाए तथा शेष के लिए वैकल्पिक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जगरनाथ मूर्ति तक लगभग 200 मीटर क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि खंभा एवं वायर की समुचित व्यवस्था कर 20 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए
वहीं गुरुद्वारा रोड स्थित कपड़ा बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण की मांग पर नगर पालिका को तत्काल शौचालय निर्माण के निर्देश दिए गए।

स्टेशन मलगोदाम रोड की एक गली में गंदगी की शिकायत पर तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मंडी क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था की समस्या को लेकर विद्युत विभाग को फरवरी माह के भीतर लाइट व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही नगर पालिका बांसडीह और बैरिया की लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए गए।

वृक्षारोपण समिति की समीक्षा में बताया गया कि वृक्षारोपण की जियो टैगिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि आगामी वृक्षारोपण अभियान की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

गंगा प्रदूषण को लेकर जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर गंगा नदी में गिरने वाले नालों का ड्रोन सर्वे कराया जाएगा। इसके तहत गंगा किनारे स्थित 41 ग्राम पंचायतों में सर्वे कराया जाएगा।
ग्राम स्तर पर लेखपाल, सचिव एवं ग्राम प्रधान, नगरीय क्षेत्रों में ईओ नगर पालिका एवं उप जिलाधिकारी तथा ब्लॉक स्तर पर नायब तहसीलदार एवं खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

डीएम ने निर्देश दिया कि यह जांच की जाए कि कौन-कौन से नाले गंगा नदी में गिर रहे हैं, उनकी लंबाई, चौड़ाई और स्थिति का विवरण ड्रेन वेरिफिकेशन प्रारूप में भरते हुए पांच दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, ताकि शासन को भेजा जा सके। उन्होंने दो टूक कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, डीडीओ आनंद प्रकाश, डीएफओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें