Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर शाम छह बजे तक करीब 64.46 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इन 121 सीटों पर कई प्रमुख चेहरे चुनावी दौड़ में शामिल हैं।
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। अब तक 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 64.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले चरण के मतदान में कुल 1314 उम्मीदवार शामिल थे। इनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं थीं। पहले चरण की 102 सीटें सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित हैं, जबकि 19 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थीं। इस चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए आयोग ने साधन उपलब्ध कराए थे। इनमें 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं, और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे।
Bihar Election 2025: 2020 में किस सीट पर कितने प्रतिशत वोटिंग हुई थी
Bihar Election 2025: राघोपुर विधानसभा का हाल
राघोपुर विधानसभा से पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव राजद से उम्मीदवार हैं। महागठबंधन ने इस बार तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। तेजस्वी ने अपने चुनावी करियर की शुरुआत इसी सीट से की थी। 2015 और 2020 में वह इस सीट से जीत चके हैं। भाजपा ने यहां से पिछली बार के उम्मीदवार सतीश कुमार को टिकट दिया है। सतीश कुमार ने 2010 में जदयू के टिकट पर तेजस्वी यादव की मां और राजद की उम्मीदवार राबड़ी देवी को हराया था। जनसुराज ने चंचल कुमार को यहां मैदान में उतारा है।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










