Bihar Election 2025: बिहार के चिरैया से भाजपा प्रत्याशी और विधायक से एक बेरोजगार युवक ने सवाल किया तो हो गयी बोलती बंद , जब पासपोर्ट की जांच पड़ताल के लिए थाने में आप हमें 1500 – 2000 रूपये की रिश्वत देने के लिये कहते है तो हम आपको वोट क्यों दे ,”….?
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की चिरैया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता के चुनाव प्रचार के दौरान एक बेरोजगार युवक ने जनसभा में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए थाने में मांगी जाने वाली 1500-2000 रुपये रिश्वत का सवाल किया, जिसका सीधा जवाब विधायक नहीं दे पाए। वीडियो वायरल है और कई स्वतंत्र स्रोतों में इसकी पुष्टि हुई, हालांकि आधिकारिक खंडन नहीं मिला। यह बिहार चुनाव 2025 के संदर्भ में भ्रष्टाचार पर जनाक्रोश दर्शाता है।
वहीँ कुछ लोगों ने वायरल विडियो में कमेंट किया की बिहार का युवा अब जाग रहा है। सही बात है जब घूंस देकर ही काम करवाना है तो विधायक जी से फोन करने का क्या फ़ायदा? मैंने पहले भी कहा है जब तक चुनाव हैं विधायक जी के लिए आप माई बाप हैं चुनाव खत्म तो माननीय आपसे मिलना तो दूर बात भी PA से करवायेंगे?
वहीँ एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा की यह सवाल नहीं, बल्कि जनता का सीधा जूते वाला तमाचा है! जब विधायक और उनके दलाल थानेदार, मामूली काम के लिए भी रिश्वत की भीख माँगते हैं, उन्हें सत्ता में रहने का कोई हक नहीं! ऐसे भ्रष्ट नेताओं को वोट देना देशद्रोह से कम नहीं! बहिष्कार होना चाहिए इनका!
और एक अन्य उयोग्कर्ता ने लिखा है। सवाल पूछना जरूरी है और यह सही सवाल है की पुलिस जांच में पैसे देने ही पड़ते हैं। लेकिन आप चाहे वोट किसी को भी दे दो पुलिस तब भी आपसे पैसे वसूल कर ही छोड़ेगी जहाँ नेता खुद घूस देने का समर्थन करे, ऐसे नेता को तो अपने पास अब फटकने भी नहीं देगा बिहार। एक दम genuine प्रश्न उठाया है भाई ने, नेता को चमचे समेत भगना पड़ा। सभी लोग ऐसे ही प्रश्न करें, वरना ये मंदिर मस्जिद धर्म जाती में ही उलझा के रखेंगे।
Bihar Election 2025: एक और विडियो हो रहा है वायरल
बिहार के जमुई विधायक श्रेयसी सिंह से जनता के मुद्दों पर सवाल पूछने पर भाजपा विधायक की बोलती बंद , “हम आपको जनता की सेवा के लिए चुने लेकिन पिछले 5 सालो में एक बार भी आप ने हमारी सुध नहीं लीं , नेता का बेटा विदेश में पढ़ता और हमारे सरकारी स्कूल और सरकारी हॉस्पिटल की हालत बद से बदतर है “…
इसी वायरल वीडियो एक तन्मय नाम के यूजर ने लिख है की जिस दिन देश का हर एक नागरिक इस सज्जन की तरह जागरूक हो जायेगा, मैं सीना ठोक के कह सकता हूँ की चुनाव मे खड़े होने पर थर थर कापेंगे लोग. हाथ जोड़ के माफ़ी मांगेगे. अगर वाकई मे देश से प्रेम करते हो तो इन सज्जन की तरह बनो. देश को भाषण राशन नहीं नौकरी, रोज़गार, हस्पताल, स्कूल चाहिए
इसके बाद हमने कई और लोगों के कमेंट देखे उनमे से एक यूजर ने लिखा है कि विधायक की बोलती बंद होना लाखों वोटरों के दर्द का प्रमाण है, जब वादे हवा-हवाई हों और ज़मीनी काम शून्य, तो नेता की आँखें झुक ही जाती हैं। ‘दोहरी नीति’ अब नहीं चलेगी अगर नेता के बच्चे विदेश में पढ़ेंगे, तो जनता सवाल करेगी
हम इस वायरल वीडियो की किसी भी रूप पुष्टि नहीं करते है। इसकी पूरी रिपोर्ट पहले से ही सोशल मीडिया पर उपलब्ध है
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










