Bilaspur Train Accindent: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लालखदान के निकट एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। हावड़ा रूट पर चल रही एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में छह लोगों की मौत और 12 से अधिक लोग घायल होने की सूचना है।
Bilaspur Train Accindent: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लालखदान के निकट एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। हावड़ा रूट पर चल रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरने के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार छह लोगों के मरने की सूचना है। वहीं 13 लोग घायल हुए हैं। रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा है। स्थानीय प्रशासन भी सहायता के लिए पहुंचा। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया गया। हादसे में प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है। जिसमें मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पांच लाख और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को एक लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी के बीच टक्कर हुई है। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। साथ ही, 13 यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है। मौके पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हैं। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई है। रेलवे प्रशासन ने मेडिकल यूनिट और रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेजा है। स्थानीय प्रशासन भी सहायता में जुटा हुआ है। इस दुर्घटना के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें अन्य मार्गों से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं। हादसे का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। रेलवे की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। यह घटना बिलासपुर कटनी रेल मार्ग पर हुई है, जो कि सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस दुर्घटना का असली कारण क्या है।
Bilaspur Train Accindent: घायलों को कराया गया भर्ती
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए ट्रैन हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन के बीच टक्कर इतनी भयंकर थी कि पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई। मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रेलवे और जिला प्रशासन को इस मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद बचाव और राहत कार्य जारी है।
यात्रियों व उनके परिजनों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी
- बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
- चांपा – 8085956528
- रायगढ़ – 9752485600
- पेंड्रा रोड – 8294730162
- कोरबा – 7869953330
- उसलापुर – 7777857338
यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित कर रहा है।
Bilaspur Train Accindent: हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख
ट्रेन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम साय ने कहा कि बिलासपुर के निकट ट्रेन हादसे की खबर अत्यंत दुखद है। बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी प्राप्त कर उन्हें हर संभव सहायता और राहत कार्य के लिए निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। रेलवे और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है। राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
हादसे के बाद रेलवे ने जारी की 13 घायलों की सूची
छत्तीसगढ़ सरकार ने भी की आर्थिक मदद की घोषणा
रेलवे प्रशासन के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने भी आर्थिक सहायता की घोषणा की है। राज्य सरकार ने दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि घायलों के समुचित एवं निःशुल्क इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन को तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ी से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन और रेलवे की टीमें राहत और बचाव कार्य में पूरी तत्परता से लगी हुई हैं। घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि ट्रेन दुर्घटना की खबर दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











