Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लालखदान के पास गेवरारोड से आ रही मेमू लोकल ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिसमें पांच यात्रियों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेमू का इंजन मालगाड़ी के गार्ड केबिन पर चढ़ गया। रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लालखदान के पास मंगलवार शाम चार बजे गेवरारोड से आ रही मेमू लोकल ट्रेन उसी ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेमू लोकल ट्रेन का इंजन वाला भाग मालगाड़ी के गार्ड केबिन के ऊपर चढ़ गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में पांच यात्रियों की मौत और 25 से अधिक के घायल होने की जानकारी मिल रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जीएम से लेकर डीआरएम और कमिश्नर एसपी समेत जिला प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया है। घायलों को रेलवे अस्पताल के साथ ही सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे की ओर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
गेवरारोड से बिलासपुर के बीच नियमित पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया जाता है। रोज की तरह मंगलवार को भी गेवरारोड से सवारी लेकर ट्रेन बिलासपुर की ओर रवाना हुई। शाम चार बजे जैसे ही ट्रेन लालखदान सबवे के पास पहुंची थी तभी उसी ट्रैक पर सामने खड़ी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि पैसेंजर ट्रेन के सामने का हिस्सा मालगाड़ी के गार्ड केबिन के ऊपर चढ़ गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के जीएम सहित तमाम उच्च अधिकारी और कमिश्नर, एसपी के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में पांच यात्रियों की मृत्यु हो गई है। वहीं 25 से अधिक लोग घायल होने की सूचना है। घायलों को जिला अस्पताल, सिम्स और रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया है। रेलवे की तरफ से राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। मौके पर राहत ट्रेन भी पहुंच चुकी है।
Bilaspur Train Accident: ओवरस्पीड की आशंका, लोको पायलट नहीं रोक पाया ट्रेन
रेलवे ने आटोमैटिक सिग्नल प्रणाली की शुरुआत की है। इसमें एक निश्चित सीमा के भीतर ट्रेन की गति निर्धारित की जाती है। इस प्रणाली के माध्यम से एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें चल सकती हैं। पैसेंजर ट्रेन के संदर्भ में बताया गया है कि चालक ट्रेन को तेज गति से चला रहा था। ऐसे में अचानक मालगाड़ी के सामने आने पर चालक ट्रेन को नियंत्रित नहीं कर सका और एक दुर्घटना घटित हो गई। यह ध्यान देने योग्य है कि इस प्रणाली के अंतर्गत दिन में 15 किलोमीटर प्रति घंटे और रात में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेनों का संचालन किया जाना है।
UP और Middle लाइन को बंद करके, डाउन लाइन को किया चालू
पैसेंजर और मालगाड़ी के बीच टक्कर अप लाइन में हुई है। इसके बाद रेलवे ने अप के साथ-साथ मिडिल, डाउन और चौथी लाइन को बंद कर दिया था। तीन घंटे बाद डाउन लाइन को फिर से खोला गया। इसके बाद बिलासपुर स्टेशन में नियंत्रित की गई ट्रेनों को एक के बाद एक रवाना किया गया। पहली गाड़ी गोंडवाना एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
Bilaspur Train Accident: अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में आई बाधा
घटना शाम चार बजे की है। रेलवे की ओर से आधे घंटे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। रेलवे की लापरवाही के कारण समय पर बिजली नहीं पहुंची थी। काफी देर के बाद प्रकाश की व्यवस्था की गई। इसके बाद राहत कार्य दोबारा शुरू किया गया। वहीं रिलीफ ट्रेन भी देर से मौके पर पहुंचीं।
Bilaspur Train Accident: रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
ट्रेन हादसे को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों एवं उनके स्वजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
- बिलासपुर 7777857335, 7869953330
- चांपा 8085956528
- रायगढ़ 9752485600
- पेंड्रा रोड 8294730162
- कोरबा 7869953330
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










