BSP Railly In Lucknow: बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल रैली का आयोजन किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य पार्टी की राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन करना और 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों के लिए खुद को एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश करना था। इस महारैली में हजारों बसपा कार्यकर्ताओं की भीड़ मायावती को सुनने के लिए उपस्थित हुई।
BSP Mayawati Speech Highlights: यूपी की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर हर जगह नीले झंडे, और बहुजन समाज पार्टी के ही पोस्टर और बैनर नजर आए। कांशीराम स्मारक स्थल पर मंच पर मायावती ने एक घंटे से अधिक समय तक भाषण दिया। आयोजन के लिए जिलावार और विधानसभावार कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थीं। रमाबाई अंबेडकर स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। रैली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
Lucknow Bsp Rally: सिर्फ BSP में ही आरक्षण का सही लाभ मिल सकता है
कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित इस महारैली में आकाश आनंद ने कहा कि बहुजनो और दलितों और अति पिछड़े वर्गों को आरक्षण का सही लाभ अभी तक पूरी तरह से नहीं मिल पाया है। केवल बसपा ही बाबा साहब के दिखाये सही मार्ग पर चल रही है। मायावती कांशीराम के अधूरे कार्यों को पूरा करने में जुटी हुई हैं। यूपी की जनता को मायावती की आवश्यकता है। बसपा को मजबूत करके सत्ता में लाना है। बसपा सरकार में आरक्षण का सही लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
Mayawati Speech Live: कांशीराम जी का सपना हमने 2007 में किया पूरा
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि कांशीराम जी की यह गहरी इच्छा थी कि जहां दलितों और पिछड़े वर्गों की संख्या अधिक है, वहां बसपा अपनी पूरी ताकत के साथ सरकार बनाए। हालांकि, उनका यह सपना उनके जीवनकाल में पूरा नहीं हो सका। 2007 में, हमने पहली बार यूपी में बसपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई। इससे पहले, हम तीन बार गठबंधन सरकारों का हिस्सा रहे हैं।
Mayawati Today Live: BSP अब अकेले 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेगी
बसपा की महारैली में मायावती ने स्पष्ट कर दिया कि वह 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेंगी। बसपा प्रमुख ने कहा कि गठबंधन में चुनाव लड़ने से बसपा को कभी भी विशेष लाभ नहीं मिला। हमारे वोट अन्य दलों को ट्रांसफर हो जाते हैं, लेकिन फारवर्ड वोट कभी भी बसपा को नहीं मिलते। 2012 में जब हमने अकेले चुनाव लड़ा, तब अपने बलबूते पर यूपी में सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की थी।
Mayawati Today Live: बीजेपी की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक नहीं पहुंचता
मायावती ने सपा और कांग्रेस के बाद बीजेपी पर भी हमला किया। मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार ने कई योजनाओं की शुरुआत की है, लेकिन उनका वास्तविक लाभ जमीनी स्तर तक नहीं पहुंचता। बसपा प्रमुख ने अपने संबोधन में लखनऊ के स्मारकों और पार्कों के रखरखाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने जब उनकी सरकार में कांशीराम जी के सम्मान में यह स्मारक स्थल बनवाए थे तो टिकट की व्यवस्था की गई थी। इस पैसे को स्मारक स्थल के रखरखाव पर खर्च किया जाना था। जब सपा सरकार आई तो टिकट के पैसे को बिलकुल नहीं खर्च किया।
मायावती ने आजम खान का बगैर नाम लिए किया जिक्र
बसपा प्रमुख ने अपने भाषण में बिना नाम लिए आजम खान का उल्लेख किया। मायावती ने कहा कि 9 अक्टूबर के कार्यक्रम की घोषणा होते ही पिछले महीने से यह अफवाह फैलाई जा रही है कि अन्य पार्टियों के वरिष्ठ नेता उनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। वे दिल्ली और लखनऊ में मायावती से मिले हैं। मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है। मिलना तो बहुत दूर की बात है। मैं कभी छिपकर नहीं मिलती। जब मिलती हूं तो खुलकर मिलती हूं।
BSP Mayawati Rally LIVE: मैदान में समर्थकों का जनसैलाब देखकर मायावती हुईं गदगद
इससे पहले मायावती ने रमाबाई अंबेडकर मैदान में मौजूद विशाल जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने अभूतपूर्व समर्थन प्रदान किया है। आज का जनसमूह यह दर्शाता है कि हमने पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पार्टी आपकी आभारी है और हम इस समर्थन को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
कांग्रेसी संविधान हाथ में रखकर नाटकबाजी करते हैं’
सपा के साथ-साथ कांग्रेस भी मायावती के तीव्र निशाने पर रही। बसपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस के लोग संविधान को हाथ में लेकर नाटक करते हैं। इमरजेंसी के समय संविधान पर हमला हुआ था। अपने भाषण के दौरान मायावती ने पूर्ववर्ती सपा सरकारों और अखिलेश यादव पर प्रहार जारी रखा। मायावती ने कहा कि अब बसपा की सरकार बननी जरूरी है। हमने दलितों और पिछड़ों के लिए ऐतिहासिक काम किए थे। मायावती ने वर्तमान बीजेपी सरकार की जमकर तारीफ की। वहीं सपा पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने अपने समर्थकों को सपा से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए सपा को कभी पीडीए की याद नहीं आती है। मायावती ने कहा कि ये समाजवादी पार्टी का दोगलापन है। समाजवादी पार्टी का दोहरा चरित्र है। हमें दोगले लोगों से दूर रहने की जरूरत है। हमारी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। इस दौरान महारैली में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही।
Mayawati Rally LIVE: मायावती ने अखिलेश यादव से पूछे कई सवाल
हम भाजपा सरकार के आभारी हैं: मायावती
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार थी और मान्यवर कांशीराम के सम्मान में यह स्मारक स्थल स्थापित किया गया था, तब हमारी सरकार ने यह व्यवस्था की थी कि हम यहां आने वाले लोगों से टिकट लेंगे। इस टिकट का पैसा लखनऊ में बनाए गए स्मारक और पार्कों के रख-रखाव में उपयोग किया जाएगा… लेकिन यह दुखद है कि वर्तमान भाजपा सरकार से पहले यहां सपा की सरकार थी, और सपा सरकार ने उस टिकट के पैसे को दबाकर रखा… स्थिति बहुत खराब हो चुकी थी… मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक लिखित पत्र के माध्यम से कहा और अनुरोध किया कि टिकटों के पैसे को रखरखाव पर खर्च किया जाए। उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने इस मामले को ध्यान में लेकर हमसे वादा किया कि जो भी पैसा टिकटों के माध्यम से आएगा, वह इन स्थलों के रखरखाव के लिए खर्च किया जाएगा, इसलिए हमारी पार्टी उनकी (भाजपा सरकार) आभारी है…
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










