Ballia News: ‘चरणदास चोर’ और मंजय सिंह की ग़ज़लों के साथ संकल्प रंगोत्सव का भव्य समापन

‘चरणदास चोर’ और मंजय सिंह की ग़ज़लों के साथ संकल्प रंगोत्सव का भव्य समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News: साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संकल्प की स्थापना के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह ‘संकल्प रंगोत्सव’ का समापन गुरुवार की रात हबीब तनवीर के बहुचर्चित नाटक ‘चरणदास चोर’ के सशक्त मंचन और सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मंजय सिंह की सुरमयी प्रस्तुति के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। 26 से 28 दिसंबर तक चले इस समारोह ने बलिया के सांस्कृतिक परिदृश्य में नई ऊर्जा का संचार किया।

7 1

समापन दिवस की शुरुआत ग़ज़ल गायक मंजय सिंह की मोहक गायकी से हुई, जिनकी प्रस्तुति ने श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध बनाए रखा। इसके पश्चात जनपद बलिया की चार विशिष्ट विभूतियों को संकल्प सम्मान–2025 से अलंकृत किया गया।
रंगमंच क्षेत्र में रंग निर्देशक डॉ. योगेन्द्र चौबे, कला क्षेत्र में डॉ. इफ्तेखार खान, कथा साहित्य के लिए उपासना तथा उपन्यास लेखन हेतु युवा लेखक अतुल राय को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, पुस्तक एवं अंग-वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

‘चरणदास चोर’ और मंजय सिंह की ग़ज़लों के साथ संकल्प रंगोत्सव का भव्य समापन

समारोह का मुख्य आकर्षण रहा हबीब तनवीर की अमर कथा पर आधारित और आशीष त्रिवेदी के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक ‘चरणदास चोर’। नाटक एक ऐसे चोर की कहानी कहता है, जो अपने गुरु को दिए वचन की रक्षा के लिए प्राण त्याग देता है, लेकिन सत्य और वचन से कभी विचलित नहीं होता। नाटक का अंतिम दृश्य समाप्त होते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से देर तक गूंजता रहा।

5 1

राहुल चौरसिया ने चरणदास चोर और ट्विंकल गुप्ता ने रानी की भूमिका में दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। नाटक में तुषार पाण्डेय, अभिमन्यु यादव, जे.पी. पाण्डेय, रितिक गुप्ता, यश, प्रीतम वर्मा, प्रियांशु चतुर्वेदी, रिया वर्मा, भाग्यशाली, खुशी कुमारी, ज्योति, तुलसी, मौसम कुमार एवं रिषभ सहित सभी कलाकारों का अभिनय अत्यंत सशक्त रहा।
संगीत संयोजन शिवम कृष्ण तथा प्रकाश व्यवस्था निखिल कुमार ने संभाली।

नाट्य प्रस्तुति के उपरांत सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह द्वारा सभी कलाकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रंगोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

6 1

संकल्प संस्था की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्सव बलिया की जनता के प्रेम, सहयोग और सांस्कृतिक चेतना का परिणाम है।
संस्था के सचिव आशीष त्रिवेदी ने समस्त आगंतुकों का स्वागत किया, जबकि मंच संचालन अचिंत्य त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण सिंह गामा, राकेश श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश सिन्हा, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, उमेश सिंह, सागर शेखर, उपेन्द्र सिंह, तुषार गुप्ता, डॉ. कादम्बिनी सिंह, प्रवीण पाण्डेय, संजय सिंह, नितिश पाण्डेय, रामजी तिवारी, नन्दिनी तिवारी, रिया सविता सिंह, प्रदीप यादव, संजय यादव, समीर पाण्डेय, वन्दना गुप्ता, डॉ. भवतोष पाण्डेय, डॉ. जैनेन्द्र पाण्डेय, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. मनजीत सिंह, मोहन जी श्रीवास्तव, डॉ. राजेन्द्र भारती, अशोक जी पत्रकार एवं करूणानिधि तिवारी की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool