Coldrif Cough Syrup: मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से 11 बच्चों की मृत्यु के बाद, सरकार ने श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के सभी उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। कफ सिरप लिखने वाले चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा अधिक पाई गई है। प्रभावित परिवारों के अनुसार, डॉक्टर ने बच्चों को कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने की सलाह दी थी।
Madhya Pradesh Coldrif Cough Syrup: कोल्ड्रिफ कफ सिरप के कारण देशभर में कई बच्चों की मौत हो चुकी है। अकेले मध्य प्रदेश में इस सिरप के सेवन से 11 बच्चों की जान चली गई। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने भी सतर्कता बरती है। सरकार ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप सहित कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के सभी उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार किया गया है।
मध्य प्रदेश पुलिस ने डॉक्टर प्रवीण सोनी को छिंदवाड़ा के परासिया से गिरफ्तार किया है। डॉक्टर सोनी परासिया के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ हैं। हालांकि वे सरकारी डॉक्टर हैं, लेकिन उनका अपना एक प्राइवेट क्लीनिक भी है। क्लीनिक पर आने वाले बच्चों को दवाई देने में उन्होंने कोल्ड्रिफ कफ सिरप का सुझाव दिया था।
Coldrif Cough Syrup: सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा अधिक
मध्य प्रदेश सरकार ने श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। सरकार ने इससे पहले पूरे राज्य में कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह जानकारी दी गई है कि इस सिरप में 48.6 प्रतिशत डायएथिलीन ग्लाइकॉल मौजूद है, जबकि इसकी मात्रा केवल 0.1 प्रतिशत होनी चाहिए।
Coldrif Cough Syrup: पीड़िता परिवार ने सुनाई आपबीती
पीड़ित परिवारों के अनुसार, बच्चों को सर्दी, जुकाम और बुखार हो रहा था। वे बच्चों को डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने दवाई के साथ कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने की सलाह दी थी। इसके कुछ दिन बाद बच्चों की तबीयत और भी ज्यादा बिगड़ने लगी। उनकी टॉयलेट में बीमारी के लक्षण दिखाई देने लगे। बच्चे किडनी संक्रमण का शिकार हो गए और अंततः उनकी मृत्यु हो गई।
Coldrif Cough Syrup: एमपी सीएम ने दिए आदेश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। कफ सिरप बनाने वाली कंपनी तमिलनाडु के कांचीपुरम में स्थित है, जिसकी जांच की जा रही है।
Coldrif Cough Syrup: तमिलनाडु में हुई जांच
कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से लगातार कई बच्चों की मौत ने हड़कंप मचा दिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस कफ सिरप को जांच के लिए चेन्नई की ड्रग टेस्टिंग लैब में भेजा था, जहां इसे मानक गुणवत्ता के विपरीत पाया गया। कोल्ड्रिफ कफ सिरप को मध्य प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, केरल, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। कोल्ड्रिफ सिरप के सेवन से मध्य प्रदेश में 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं, नागपुर में कई बच्चे वेंटिलेटर पर हैं।
Coldrif Cough Syrup: पुलिस ने दर्ज की शिकायत
छिंदवाड़ा के एसपी अजय पांडेय ने जानकारी दी कि परासिया के बीएमओ डॉक्टर अंकित सहलाम की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की ‘दवाओं में मिलावट’ और ‘हत्या की श्रेणी में आने वाले अपराधी मानव वध’ जैसी गंभीर धाराएँ शामिल की गई हैं। इसके अतिरिक्त, ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। इन धाराओं में अधिकतम आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










