Delhi Accident: द्वारका में हुई सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय साहिल धनेश्वरा की जान चली गई। उसकी मां इन्ना माकन अपने एकमात्र बेटे के लिए न्याय की गुहार लगा रही हैं। नाबालिग आरोपी को बोर्ड परीक्षा के चलते अंतरिम जमानत मिल गई, जिससे मां को गहरा दुख हुआ है। स्कॉर्पियो के 13 चालान अभी भी लंबित हैं। अब ‘जस्टिस फॉर साहिल’ अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस ने न्याय का आश्वासन दिया है।
Delhi Accident, UP Tak News: एक मां के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि उसे अपने ही बच्चे की शांति सभा में शामिल होना पड़े। नियम तो यह कहता है कि बच्चों को मां-बाप की प्रार्थना सभा में होना चाहिए, लेकिन बदकिस्मती का आलम देखिए कि मैं अपने इकलौते सहारे के बिना यहां बैठी हूं। ये शब्द द्वारका साउथ इलाके में सड़क हादसे का शिकार हुए 23 वर्षीय साहिल धनेश्वरा की मां, इन्ना माकन के हैं। द्वारका में 3 फरवरी को हुए उस भयावह हादसे ने न केवल एक नौजवान की जान ली, बल्कि एक सिंगल मदर के बुढ़ापे की लाठी और उनके जीवन के एकमात्र आधार को भी सदा के लिए छीन लिया।
साहिल के गर्म कपड़ों को अपने सीने से लगाकर बिलख रही मां के पास अब जीने का एक ही मकसद रह गया है, अपने बेटे को न्याय दिलाना। इन्ना माकन यह कहकर फूट-फूटकर रोने लगती हैं कि सड़क पर तड़पता रहा मेरा लाल, लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। हादसे के बाद लोगों की भीड़ तो इकट्ठा हुई, लेकिन किसी का हाथ मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा।
Delhi Accident: खड़ी थी एंबुलेंस, पर नहीं ले जाया गया था अस्पताल
साहित की मां कहती हैं कि जब मैं दुर्घटनास्थल पर पहुंची, वहां एम्बुलेंस खड़ी थी, पुलिस मौजूद थी, लेकिन मेरे बेटे को तुरंत अस्पताल ले जाने की कोई तत्परता नहीं दिखाई गई। मेरा बच्चा 10 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा, दर्द से कराहता रहा, लेकिन सभी लोग तमाशबीन बने रहे। अगर उसे उन कीमती मिनटों में चिकित्सा सहायता मिल जाती, तो शायद वह आज मेरे पास होता। अब सिस्टम को इस घटना के बाद उन लोगों को एक संदेश देना होगा जो सड़कों पर नियमों की अवहेलना करते हैं, ताकि मेरी तरह कोई और मां अपने बेटे को न खोए। क्योंकि यह एक हादसा नहीं, बल्कि हत्या है और इसके लिए कार चलाने वाला और अपने नाबालिग बेटे को कार देने वाला पिता दोनों ही उतने ही जिम्मेदार हैं।
Delhi Accident: रील वीडियो बनाने के शौक छीन लिया एक मां का कलेजे का टुकड़ा
इस पूरे मामले में रील संस्कृति का एक अंधेरा और डरावना पहलू सामने आया है। मां का गंभीर आरोप है कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई लापरवाही है। बताया जा रहा है कि आरोपित नाबालिग अपनी बहन के साथ स्कॉर्पियो कार में स्पीड फन रील बना रहा था। सोशल मीडिया पर इस हादसे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें काले रंग की स्कॉर्पियो तेज गति से जा रही थी, तभी एक स्कूल बस के पीछे से साहिल अपनी यामाहा आर 15 बाइक पर आता हुआ दिखाई दे रहा है और इसके पहले कि वह कुछ समझ पाता, उसकी बाइक तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। स्कॉर्पियो की गति इतनी तेज थी कि नाबालिग बाइक में टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुका और सड़क किनारे खड़ी कैब से जा टकराया, जिससे कैब बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें उस कार का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
Delhi Accident: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बयां करती है हादसे की दर्दनाक स्टोरी
साहिल की पोस्टमॉर्टम (आटोप्सी) रिपोर्ट इस हादसे की भयावहता को दर्शा रही है। रिपोर्ट के अनुसार टक्कर और उसके बाद सड़क पर गिरने से साहिल के सिर के बाएं हिस्से में गंभीर फ्रैक्चर हुआ था। टक्कर के प्रभाव से दिमाग के भीतर भारी खून का थक्का जम गया था, जिससे दिमाग में घातक सूजन उत्पन्न हो गई थी। साहिल की बाईं ओर की तीन पसलियां (चौथी, पांचवीं और छठी) पूरी तरह से चकनाचूर हो गई थीं। टूटी हुई पसलियों और टक्कर के दबाव के कारण फेफड़ों में गहरा जख्म हुआ, जिससे शरीर के भीतर भारी रक्तस्राव शुरू हो गया। रिपोर्ट के अनुसार अत्यधिक खून बहने और सिर की गंभीर चोटों के कारण साहिल की हादसे के कुछ ही समय बाद मृत्यु हो गई।
Delhi Accident: स्कॉर्पियो पर ओवरस्पीडिंग के 13 लंबित चालान है
जांच में यह सामने आया है कि यूपी नंबर की जिस स्कॉर्पियो को एक नाबालिग चला रहा था, उस पर पहले से 13 चालान लंबित हैं। ये सभी चालान यूपी और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में ओवरस्पीडिंग के हैं, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस के कैमरे ने रिकॉर्ड किया था और ऑनलाइन चालान जारी किए गए थे। लेकिन इनमें से किसी भी चालान का भुगतान नहीं किया गया है। साहिल की मां का आरोप है कि ये चालान निगरानी रखने वाले ट्रैफिक सिस्टम की विफलता को दर्शाते हैं। उनका कहना है कि यह सवाल उठता है कि जिस गाड़ी पर बार-बार नियमों का उल्लंघन किया गया, उसे सड़कों पर बेखौफ घूमने की अनुमति कैसे दी गई। यदि पुलिस ने इस वाहन के खिलाफ कार्रवाई की होती, तो आज यह हादसा नहीं होता।
Delhi Accident: माँ ‘बेटे के अंतिम संस्कार में व्यस्त थी और उसके हत्यारे को छोड़ दिया’
साहिल की मां कहती हैं कि जिस समय एक मां अपने इकलौते बेटे के अंतिम संस्कार और शांति पाठ की रस्मों में व्यस्त थी, उसी समय 17 वर्षीय आरोपित नाबालिग को 10वीं की बोर्ड परीक्षा का हवाला देकर अंतरिम जमानत दे दी गई। एक मां का सवाल है, क्या कानून की नजर में किसी की जान की कीमत केवल एक स्कूल परीक्षा से कम है।
Delhi Accident: जस्टिस फॉर साहिल सोशल मीडिया पर बना जन-आंदोलन
साहिल की मृत्यु के बाद न्याय की मांग अब केवल उसके परिवार तक सीमित नहीं रह गई है। सोशल मीडिया पर जस्टिस फोर साहिल अभियान तेजी से बढ़ रहा है। एक ऑनलाइन याचिका पर अब तक 4 हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं, जो आरोपित और उसके पिता, जो वाहन के मालिक हैं, के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। द्वारका साउथ पुलिस ने बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच को तेज कर दिया है। डीसीपी द्वारका ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज, ऑटोप्सी रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










