Delhi Blast News: दिल्ली में लाल किले के निकट एक वाहन में भयंकर विस्फोट हुआ, जिससे मध्य दिल्ली में हड़कंप मच गया। धमाके की तीव्रता के कारण आस-पास की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और 11 लोगों की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशामक दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य प्रारंभ किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है, और जांच एजेंसियां विस्फोट के कारणों का पता लगाने में लगी हुई हैं।
Delhi Blast News Live: दिल्ली के लाल किले के निकट खड़े एक वाहन में हुए भयंकर विस्फोट ने मध्य दिल्ली को हिला कर रख दिया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि चार किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। विस्फोट के प्रभाव से पास से गुजरने वाली छह गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और 20 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस और अग्निशामक टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को लोक नायक अस्पताल ले जाया गया, जहां खबर लिखे जाने तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी, जबकि 30 लोग घायल हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, आतंकवाद निरोधक दस्ता और नेशनल सिक्योरिट गार्ड (एनएसजी) की टीम मामले की जांच कर रही है।
घटना स्थल पर विस्फोट के कारण वाहनों से आग की लपटें उठ रही थीं और लोगों की भारी भीड़ से भरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाके से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लाल किला के निकट स्थित लाल मंदिर में एक कार का हिस्सा आकर गिर गया। धमाके के तुरंत बाद आस-पास की दुकानों में आग लगने की भी सूचना मिली। चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस क्षेत्र में कंपन महसूस किया गया और दुकानदार एक-दूसरे को फोन करके हालात की जानकारी लेते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा, कई बसों और अन्य वाहनों में भी आग लगने की खबरें आई हैं।
दमकल विभाग को कार में धमाके की सूचना शाम को मिली। इसके बाद विभाग ने तुरंत छह एंबुलेंस और सात फायर टेंडर मौके पर भेजे। राहत और बचाव कार्य जारी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार धमाका कार में हुआ था लेकिन इसकी प्रकृति और कारण को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद पूरे लाल किला और चांदनी चौक क्षेत्र के साथ ही दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जगह-जगह पर वाहनों की जांच की जा रही है। लोक नायक अस्पताल के निदेशक डा. बीएल चौधरी ने बताया कि अस्पताल लाए गए एक घायल के चेहरे का बायां हिस्सा आंख सहित उड़ गया।
पहाड़गंज के निवासी प्रत्यक्षदर्शी और पीड़ित बलबीर सिंह ने बताया कि वह वैगन-आर कार में बैठे थे और विस्फोट में वह बाल-बाल बचे, क्योंकि उनके भाई समान खरीदने चांदनी चौक गए थे। वह वापसी पर उन्हें लाल किले के सामने बुला रहे थे। लेकिन वह नहीं गए। यहीं, इंतजार करते रहे कि विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आया एक व्यक्ति उनकी गाड़ी के ऊपर आकर गिरा और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई थी।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










