Dularchand Yadav Case: जनसुराज के प्रत्याशी को समर्थन देने वाले दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह सहित पांच व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते द्वारा दिए गए आवेदन पर अनंत सिंह, उनके दो भतीजे रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह का नाम शामिल किया गया है, साथ ही कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, अनंत सिंह ने कहा है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। यह सब राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी वीणा देवी के पति सूरजभान सिंह की साजिश है। उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है।
लेकिन, जनता सब जानती है। इधर, मृत दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने कहा कि हमलोग रोज की तरह जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के प्रचार में मोकामा विधानसभा के बसामनचक गांव में गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान रास्ते में अनंत सिंह अपने सहयोगियों के साथ आए और दादा दुलारचंद यादव को गाली देने लगा। दादा ने गाली देने से मना किया तो राजवीर और कर्मवीर सिंह ने दादा को जबरन गाड़ी से खींच कर बाहर निकाल दिया। इतने में अनंत सिंह ने कमर से पिस्टल निकाला और गोलीबारी कर दी। एक गोली दाबा दुलारचंद के पैर के ठुडी में लगी। गोली लगते ही वह गिर गए। इसके बाद अनंत सिंह के सहयोगियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा और गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गए। इसके बाद हमलोग उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Dularchand YadavCase: तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बोला हमला
इस घटना के बाद राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। लोकतंत्र में विचारधारा और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष होता है। बमबारी और गोलीबारी के लिए नहीं! सत्ता द्वारा पोषित क्रूर अपराधी एनडीए के महाजंगलराज में खुलेआम तांडव कर रहे हैं। अपराध के लिए कुख्यात मोकामा में सत्ता संरक्षित गुंडों ने सामाजिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या कर दी। एनडीए के प्रत्याशियों का पत्रकारों पर गुस्सा, पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देना और पूर्व में AK-47 की बरामदगी, इन सभी का परिणाम आज स्पष्ट है।
इस घटना के बाद राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। लोकतंत्र में विचारधारा और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष होता है। बमबारी और गोलीबारी के लिए नहीं! सत्ता द्वारा पोषित क्रूर अपराधी एनडीए के महाजंगलराज में खुलेआम तांडव कर रहे हैं। अपराध के लिए कुख्यात मोकामा में सत्ता संरक्षित गुंडों ने सामाजिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या कर दी। एनडीए के प्रत्याशियों का पत्रकारों पर गुस्सा, पत्रकारों को जान से मारने की धमकी देना और पूर्व में AK-47 की बरामदगी, इन सभी का परिणाम आज स्पष्ट है।
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा में गुरुवार को दुलारचंद यादव की हत्या ने क्षेत्र को हिंसा की लपटों में झुलसा दिया है। प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दुलारचंद की मृत्यु गोली लगने से नहीं, बल्कि शरीर पर लगी आंतरिक चोटों के कारण हुई। बाढ़ सब-डिवीजनल अस्पताल में तीन डॉक्टरों की एक टीम ने शव का परीक्षण किया, जिसमें यह पता चला कि गोली दुलारचंद यादव के पैर के आरपार हो गई थी।
Bihar Dularchand Yadav Merder Case
पोस्टमॉर्टम करने वाली टीम में शामिल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि पैर के एंकल जॉइंट के पास गोली का निशान है, जो आर-पार हो चुकी है, लेकिन गोली शरीर में फंसी नहीं मिली। उन्होंने कहा, ‘मौत गोली से नहीं हुई। हाथ, सीना और कंधे की हड्डियों में फ्रैक्चर मिले हैं। आंतरिक चोटें गंभीर हैं, जो दबाव या भारी चीज से लगी लगती हैं। बाहर के जख्म गिरने या छटपटाहट से भी हो सकते हैं। एक्स-रे रिपोर्ट आने पर और स्पष्टता होगी। मौत की वजह गोली नहीं बल्कि अंदरूनी चोट हो सकती है।’
Dularchand Yadav Case: पप्पू यादव ने क्या कहा
दुलारचंद यादव की मौत पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव कहते हैं, “यह सिर्फ़ एक घटना नहीं है। नहीं, सिर्फ़ यादवों की हत्या नहीं हो रही है। किसी को सिर्फ़ यादव होने की वजह से निशाना नहीं बनाया जा रहा; धानुक और भूमिहार लोगों की भी हत्या हो रही है। यह आतंक विरोध करने वाले को ही मिटा देगा। क्या इस आतंक से भी बदतर कोई चीज़ है? भागलपुर से पटना तक एक सुपर सीएम का राज है। अधिकारी पूरी तरह से एक-दो समूहों के साथ जुड़े हुए हैं। वे जो भी फ़ैसला लेते हैं, उसे गुंडा राज और पक्षपाती पुलिसिंग के ज़रिए लागू किया जाता है। आप चुनाव नहीं जीत सकते। विरोधियों को हराने के लिए वे कोई भी पाप या अत्याचार करेंगे। अगर किसी को मारना होगा या मरवाना होगा, तो वे ऐसा करेंगे। इस आतंक का नाम हर घटना से क्यों जोड़ा जाता है? पिंटू जैसे बच्चों के मामले में भी यह नाम सामने आया। बाद में हमारे लोगों ने समझौता कर लिया; उन्होंने पैसे लिए और समझौता कर लिया…”
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










