Fake University Scam In India: देश में फर्जी विश्वविद्यालयों का जाल 8 से बढ़कर 12 राज्यों तक फैल चुका है, जिनकी संख्या 20 से 32 हो गई है। यूजीसी ने छात्रों और अभिभावकों को ऐसे संस्थानों से सतर्क रहने की सलाह दी है, विशेष रूप से हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश में नए फर्जी विश्वविद्यालयों के उभरने के संदर्भ में।
Fake University India: देश में शिक्षा माफिया के हौसले किस प्रकार से बढ़ते जा रहे हैं, इसका संकेत फैलते फर्जी विश्वविद्यालयों से मिलता है। जिनकी उपस्थिति दो साल पहले केवल आठ राज्यों तक सीमित थी, लेकिन अब यह 12 राज्यों तक फैल चुकी है। वहीं, फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या भी पिछले दो वर्षों में 20 से बढ़कर 32 हो गई है। जिन नए राज्यों में फर्जी विश्वविद्यालयों ने कदम रखा है, उनमें हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। फर्जी विश्वविद्यालयों के इस बढ़ते जाल के बीच, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्रों और अभिभावकों को ऐसे संस्थानों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही, उन्होंने कहा है कि वे इन फर्जी विश्वविद्यालयों में गलती से भी प्रवेश न लें। यूजीसी ने यह निर्देश बेंगलुरु (कर्नाटक) में ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी नामक फर्जी संस्थान के संबंध में जारी किए गए अलर्ट के साथ दिए हैं।
Fake University India: कैसे पता करें फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची
साथ ही छात्रों और अभिभावकों से यह कहा गया है कि वे प्रवेश लेने से पहले यूजीसी की वेबसाइट पर फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची अवश्य देखें। यह ध्यान देने योग्य है कि पिछले कुछ वर्षों से यूजीसी केवल फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी करने की औपचारिकता निभा रहा है। इसके बाद वह यह नहीं देखता कि कहां क्या हो रहा है। वहीं, गांव-गांव में अपना जाल फैला चुके फर्जी विश्वविद्यालय हर साल हजारों छात्रों को अपना शिकार बना रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 32 फर्जी विश्वविद्यालयों में से 12 अकेले दिल्ली में स्थित हैं, कुछ तो यूजीसी से कुछ मीटर की दूरी पर संचालित हो रहे हैं। वर्तमान समय में जिन 12 राज्यों में फर्जी विश्वविद्यालय मौजूद हैं
दिल्ली में 12, उत्तर प्रदेश में चार, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में दो-दो, जबकि हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय मौजूद हैं।
Fake University India: प्रमुख राज्यों में इन नामों से चल रहे है फर्जी विश्वविद्यालय
- ऑल इंडिया इंस्टीट्यू ऑफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हेल्थ साइंस
- कर्मशियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
- यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी
- वोकेशनल यूनिवर्टसिटी
- एडीआर सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
- विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फार सेल्फ एम्प्लायमेंट
- अध्यात्मिक विश्वविद्यालय
- वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशनल यूनिवर्सिटी
- इंस्टीटूयूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग
- माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एवं टेक्नालाजी व नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट सोल्यूशन।
Fake University India: पश्चिम बंगाल में
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टनेटिव मेडिसन
- इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टनेटिव मेडिसन एंड रिसर्च।
Fake University India: उत्तर प्रदेश में
- गांधी हिंदी विद्यापीठ प्रयाग
- महामाया टेक्नीकल विश्वविद्यालय नोयडा
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी
- अलीगढ़ व भारतीय शिक्षा परिषद भारत भवन लखनऊ।
Fake University India: हरियाणा में
- मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद
Fake University India: झारखंड
- दक्ष यूनिवर्सिटी, रांची
विदेशी विश्वविद्यालयों की भी ओढ़ रहे है चोला
देश में विदेशी विश्वविद्यालयों के आगमन के साथ ही फर्जी विश्वविद्यालयों ने भी विदेशी विश्वविद्यालयों का रूप धारण कर अपना जाल फैलाने में जुट गए हैं। हाल ही में श्रीलंका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने यूजीसी को पत्र लिखकर महाराष्ट्र में चल रहे एक फर्जी विश्वविद्यालय के नाम और लोगो के बारे में शिकायत की थी। इसके बाद यूजीसी ने छात्रों और अभिभावकों को इस फर्जी विश्वविद्यालयों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी थी।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










