MP News: गाँधी हॉल इंदौर में सेवा, संवेदना और सम्मान का संगम, दिव्यांगजनों के उत्थान हेतु आयोजित हुआ “दिव्योत्थान अंतर्राष्ट्रीय एक्सीलेंट अवार्ड–2025” समारोह

गाँधी हॉल इंदौर में सेवा, संवेदना और सम्मान का संगम, दिव्यांगजनों के उत्थान हेतु आयोजित हुआ “दिव्योत्थान अंतर्राष्ट्रीय एक्सीलेंट अवार्ड–2025” समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Indore MP News: दिव्योत्थान एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी एवं राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग भाई-बहनों के सहायतार्थ “दिव्योत्थान अंतर्राष्ट्रीय एक्सीलेंट अवार्ड–2025” का भव्य आयोजन अभिनव कला समाज, गाँधी हॉल, इंदौर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों के उत्थान, समाजसेवा, साहित्य, शिक्षा, कला-संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना रहा।

WhatsApp Image 2025 12 21 at 10.32.54 PM WhatsApp Image 2025 12 21 at 9.05.54 PM

समारोह में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी नारायण यादव (उज्जैन), कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. मानसिंहजी परमार, संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय, इंदौर के उपसंचालक पुष्पेंद्र वास्कले, स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, वरिष्ठ लघुकथाकार योगेंद्र नाथ शुक्ल (इंदौर), प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट इस्माइल लाहिरी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति सुरेश सीतलानी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन, माल्यार्पण एवं श्रीमती मनोरमा जोशी की मधुर वाणी में प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों का परिचय संस्था दिव्योत्थान के सचिव डॉ. पवन मकवाना ने कराया। दिव्योत्थान एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष प्रो. डॉ. दीपमाला गुप्ता एवं सचिव डॉ. पवन मकवाना ने अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

WhatsApp Image 2025 12 21 at 8.44.43 PM WhatsApp Image 2025 12 21 at 8.55.37 PM

अपने उद्बोधन में अतिथियों ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, समावेशी शिक्षा, सामाजिक संवेदनशीलता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जीवन, अवसर एवं आत्मनिर्भरता प्रदान की जा सकती है।

समारोह के अंतर्गत आयोजित कवि सम्मेलन ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। इस अवसर पर रशीद अहमद शेख (इंदौर), शरद जोशी ‘शलभ’ (धार), हरीश हंस (पीथमपुर), नवीन माथुर (अमझेरा), आनंद कुमार आनंदम (कुशहर, बिहार), आलोक रंजन शास्त्री (इंदौर) सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रभावशाली रचनाएँ प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

WhatsApp Image 2025 12 21 at 9.37.08 PM WhatsApp Image 2025 12 21 at 10.35.45 PM

तत्पश्चात बिहार, लखनऊ, मनावर, कसरावद, महाराष्ट्र, पुनासा, खरगौन, इंदौर, उज्जैन, धार सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे विद्वानों, साहित्यकारों एवं समाजसेवियों को जीवनपर्यंत साहित्य सेवा, समाजसेवा, पर्यावरण रक्षक, शिक्षा शिरोमणि, शिक्षा गौरव, कला एवं संस्कृति, पशुसेवा आदि विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देशभर से चयनित कुल 50 विद्वानों को सम्मान प्रदान किया गया।

WhatsApp Image 2025 12 21 at 9.41.29 PM गाँधी हॉल इंदौर में सेवा, संवेदना और सम्मान का संगम, दिव्यांगजनों के उत्थान हेतु आयोजित हुआ “दिव्योत्थान अंतर्राष्ट्रीय एक्सीलेंट अवार्ड–2025” समारोह

कार्यक्रम का कुशल संचालन निरुपमा त्रिवेदी ने किया, जबकि अंत में संस्था के सचिव डॉ. पवन मकवाना ने उपस्थित अतिथियों, सम्मानित जनों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह सामाजिक समरसता, संवेदना और प्रेरणा का संदेश देते हुए सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें