Himachal News: बताया जा रहा है कि भूस्खलन का मलबा सीधे बस की छत पर गिरा। अब तक इसमें 18 लोगों की जान जा चुकी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बचाव दल की टीम राहत कार्य में लगी हुई है।
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मरोतन से घुमारवीं जा रही संतोषी निजी बस पर शुक्र खड्ड के किनारे बरठीं में भल्लू पुल के पास पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गिर गया। मलबा गिरने से बस की छत उड़कर खड्ड के किनारे जा पहुंची। वहीं सारा मलबा बस पर आ गया। जिससे बस पूरी तरह मलबे की चपेट में आ गई।
खबर लिखे जाने तक बस के अंदर से अभी तक 18 शव निकाले गए हैं। दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से एक बच्ची की मां दुर्घटना में मारी गई है। बेटियों का प्रारंभिक उपचार बरठीं अस्पताल में चला हुआ है।
Himachal News: बस में सवार थे 35 यात्री
बताया जा रहा है कि लगभग 35 लोग बस में सवार थे। यह घटना करीब साढ़े छह बजे हुई। बस में मरोतन बरठीं, घुमारवीं और बीच के स्टेशनों के लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 35 सवारियां थीं। चालक और परिचालक की मृत्यु हो चुकी है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर किया गहरा शोक व्यक्त
दुर्घटनाग्रस्त पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
Himachal News: राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री शिमला से पूरे हालात की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। बस हादसे की सूचना मिलने के बाद उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुल्लू दशहरा के कार्यक्रम को छोड़कर हादसा स्थल के लिए प्रस्थान किया।
दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सांसद सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, महामंत्री सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल, पायल, और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन उपस्थित हैं।
Himachal News: पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हुई दुर्घटना में जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए हादसे से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर घायलों को जल्द स्वस्थ करें।
गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन के कारण हुए बस हादसे से मन अत्यंत दुखी है। एनडीआरएफ की टीमें घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य में लगीं हैं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
एक्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










