IND vs NED: भारत ने T20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत हासिल की; फील्डिंग की कमी फिर से सामने आई; शिवम दुबे ने शानदार किया प्रदर्शन किया

IND vs NED: India secures 12th consecutive T20 World Cup win; fielding deficiencies exposed again; Shivam Dubey delivers stellar performance

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IND vs NED: भारतीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप में अपनी अजेय यात्रा को जारी रखा। हालांकि, भारत की फील्डिंग एक बार फिर से कमजोर रही और टीम ने कई कैच छोड़े।

IND vs NED Match Live Analysis: शिवम दुबे की बेहतरीन बल्लेबाजी और वरुण चक्रवर्ती की प्रभावशाली गेंदबाजी के चलते भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से पराजित किया। गत चैंपियन भारतीय टीम ने इस प्रकार ग्रुप चरण का समापन अजेय रहते हुए किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर केवल 176 रन ही बना सकी। भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत हासिल की। टूर्नामेंट में भारत 2024 से अजेय बना हुआ है।IND vs NED: India secures 12th consecutive T20 World Cup win; fielding deficiencies exposed again; Shivam Dubey delivers stellar performance

IND vs NED: भारत बनाम नीदरलैंड मैच ग्रुप ए में भी शीर्ष पर रहा भारत

ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया है। भारत ने अपने सभी चार मैच जीते, जबकि पाकिस्तान ने चार में से तीन मैच जीतकर और एक में हारकर छह अंक प्राप्त किए। वहीं, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया की यात्रा शुरुआती दौर में ही समाप्त हो गई। नामीबिया ने अपने चारों मैच हारे। भारतीय टीम ग्रुप में पहले स्थान पर रही।

IND vs NED: भारत ने छोड़े थे कई कैच

भारतीय टीम ने भले ही मैच जीत लिया, लेकिन उसकी फील्डिंग एक बार फिर से खराब रही। नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने कैच छोड़े। इतना ही नहीं, बल्लेबाजी में भी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और एक बार फिर बल्लेबाजों को संघर्ष करते हुए देखा गया। हालांकि, शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसके कारण टीम चुनौतीपूर्ण लक्ष्य देने में सफल रही।

IND vs NED: वरुण के जादू में उलझे नीदरलैंड के बल्लेबाज

शिवम दुबे के तूफानी अर्धशतक के बाद वरुण चक्रवर्ती की फिरकी के जादू से भारत ने नीदरलैंड को हराया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे नीदरलैंड ने धीमी शुरुआत करते हुए पावरप्ले में एक विकेट पर 36 रन बनाए। टीम ने मैक्स ओडौउड (20) का विकेट गंवाया जिन्हें वरुण चक्रवर्ती ने छठे ओवर में बोल्ड किया। सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट (24) ने पांड्या का स्वागत एक्सट्रा कवर पर चौके के साथ किया लेकिन इसी ओवर में डीप मिडविकेट बाउंड्री पर वॉशिंगटन सुंदर को कैच दे बैठे। कॉलिन एकरमैन (23) ने भी पैंड्या पर छक्का मारा जबकि बास डि लीडे ने भी इस तेज गेंदबाज पर चौका जड़ा। नीदरलैंड की ओर से बास डि लीडे ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। नोह क्रोस (12 गेंद में नाबाद 25 रन) तथा जैक लियोन कैशे (16 गेंद में 26 रन) ने सातवें विकेट के लिए 23 गेंद में 47 रन की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। भारत की ओर से वरुण ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, हालाँकि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिलीIND vs NED: India secures 12th consecutive T20 World Cup win; fielding deficiencies exposed again; Shivam Dubey delivers stellar performance

IND vs NED: इस बार शिवम दुबे ने खेली करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

इससे पहले, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए। कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह की वापसी हुई। वहीं, अक्षर पटेल को इस मैच में आराम दिया गया और उनकी जगह पहली बार इस विश्व कप में वॉशिंगटन सुंदर को एकादश में शामिल किया गया। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म नीदरलैंड के खिलाफ भी जारी रही। अभिषेक एक बार फिर खाता खोले बिना आउट हुए और केवल तीन गेंदें ही खेल सके। हालांकि, शिवम दुबे ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 31 गेंदों में छह छक्कों और चार चौकों की मदद से 66 रन की पारी खेली।

शिवम ने हार्दिक पांड्या (21 गेंद में 30 रन, तीन छक्के) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 76 रन की साझेदारी की। दुबे और पांड्या 14वें ओवर में उस समय एक साथ आए जब भारत 110 रन पर चार विकेट खोकर मुश्किल में था। इन दोनों की पारियों के कारण भारत अंतिम पांच ओवर में 75 रन जोड़ने में सफल रहा। नीदरलैंड की ओर से तेज गेंदबाज लोगान वान बीक सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 56 रन देकर तीन विकेट लिए। ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त ने 19 रन देकर दो विकेट चटकाए। भारतीय टीम अपना अगला मैच इसी मैदान पर सुपर आठ चरण में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool