IND vs ZIM Live Score: आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का एक महत्वपूर्ण मैच खेला जा रहा है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारतीय टीम को किसी भी हाल में यह मैच जीतना आवश्यक है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का चयन किया है। भारत इस मैच में दो बदलावों के साथ मैदान में उतरा है।
IND vs ZIM
IND vs ZIM Live Score: भारत ने 72 रन से दर्ज की जीत
भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ाए हैं। अब टीम इंडिया का सामना 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा। गुरुवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा (55) और हार्दिक पांड्या (50*) की अर्धशतकीय पारियों के सहारे 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर केवल 184 रन ही बना सकी। उनके लिए ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली।
IND vs ZIM Live Score: सिकंदर रजा 31 रन बनाकर हुए आउट
जिम्बाब्वे को तीसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने सिकंदर रजा को अभिषेक के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में 31 रन बना सके। अब रयान बर्ल आए हैं।
IND vs ZIM Live Score: ब्रायन बेनेट का अर्धशतक
ब्रायन बेनेट ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सिकंदर रजा क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले डियोन मायर्स छह रन बनाकर आउट हुए थे।
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को पहला झटका
जिम्बाब्वे को पहला झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने ईशान किशन के हाथों मारुमानी का कैच लिया। वह 20 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर ब्रायन बेनेट और डियोन मायर्स मौजूद हैं।
IND vs ZIM Live Score: पावरप्ले में जिम्बाब्वे ने बिना कोई विकेट गंवाए 44 रन बनाए
पावरप्ले खत्म हो चुका है। ब्रायन बेनेट और तदिवनाशे मारुमानी क्रीज पर हैं। शुरुआती छह ओवरों के बाद, जिम्बाब्वे का स्कोर बिना किसी विकेट के 44 रन है।
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की पारी अब शुरू
जिम्बाब्वे की पारी प्रारंभ हो चुकी है। ब्रायन बेनेट और तदिवनाशे मारुमानी क्रीज पर उपस्थित हैं।
IND vs ZIM Live Score: ज़िम्बाम्बे के खिलाफ भारत की पारी समाप्त
अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों के सहारे भारत ने जिम्बाब्वे को 257 रनों का लक्ष्य दिया है। करो या मरो के इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। टीम ने इस प्रकार वैश्विक टूर्नामेंट में अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इस टूर्नामेंट में इससे पहले भारत का सबसे बड़ा टोटल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 218 रन था।
IND vs ZIM Live Score: भारत को मिला चौथा झटका
भारत को चौथा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। एनगरावा ने मुसेकिवा के हाथों कैच कराया। अब हार्दिक का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 176 रन है।
IND vs ZIM Live Score: भारत को मिला तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका मापोसा ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को सिकंदर रजा के हाथों कैच कराया। वह 30 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्के की मदद से 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 151 रन है।
IND vs ZIM Live Score: भारत को दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका कप्तान सिकंदर रजा ने दिया।
उन्होंने एनगरावा के हाथों ईशान किशन को कैच आउट कराया।
वह 24 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
अब अभिषेक का साथ देने कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं।
11 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट पर 125 रन बना लिए हैं।
IND vs ZIM Live Score: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों में अर्धशतक हासिल कर लिया है। छह पारियों के बाद उनके बल्ले से यह अर्धशतक आया है। ईशान किशन के साथ उन्होंने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई है।
IND vs ZIM Live Score: पावरप्ले अब समाप्त हुआ
पावरप्ले खत्म हो चुका है। पहले छह ओवरों के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 80 रन है। संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय अभिषेक शर्मा 33 और ईशान किशन 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |