India-US Trade Agreement: लोकसभा में मंगलवार को राहुल गांधी ने अपना चीन का मुद्दा उठाना जारी रखा, इस दौरान उन्हें स्पीकर द्वारा रोका गया। वहीं, सत्ता पक्ष की आपत्ति के बाद विपक्ष ने हंगामा किया, फिर स्पीकर ने अन्य सदस्यों को बोलने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद सदन में विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी और सदन की कार्यवाही फिर से बाधित हो गई।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस व्यापार समझौते में सरकार ने किसानों की मेहनत और खून-पसीने को बेच दिया है। उनका ऐसा कहना है कि वे दबाव में हैं। उन्होंने सरकार पर संसद में बोलने से रोकने का भी आरोप लगाया।
लोकसभा में मंगलवार को जबरदस्त हंगामे के बाद संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “सरकार घबराई हुई है। जो ट्रेड डील चार महीने से रुकी हुई थी, उसमें कुछ बदला नहीं और सोमवार शाम उस ट्रेड डील को साइन कर दिया गया। इसके पीछे क्या कारण है, जिन्हें वे स्वयं और प्रधानमंत्री जानते हैं? कांग्रेस सांसद ने कहा, “केंद्र सरकार पर भयंकर प्रेशर है। उनकी इमेज का जो गुब्बारा है, जिसे हजारों करोड़ रुपए खर्च कर बनाया गया था, वो फूट सकता है। संसद में बोलने से रोके जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, असल में समस्या नरवणे जी (पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे) का बयान नहीं है, ये साइड शो है। सरकार को कॉम्प्रोमाइज कर दिया गया है। किसने किया है, कैसे किया है ये देश की जनता को सोचना है। उन्होंने कहा, “इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नहीं बोलने दिया गया।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि देश के किसानों को यह समझना चाहिए कि इस व्यापारिक समझौते में उनकी मेहनत और खून-पसीने को सरकार ने बेच दिया है। यह इसलिए किया गया है क्योंकि सरकार समझौता कर चुकी है। उन्होंने कहा, “सरकार ने केवल किसानों को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को बेच दिया है। इसलिए मुझे संसद में बोलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सरकार डर रही है क्योंकि जिन लोगों ने उनकी छवि बनाई है, वही लोग अब उनकी छवि को तोड़ने में लगे हुए हैं।
India-US Trade Agreement: राहुल गांधी ने लेख को किया प्रमाणित
इससे पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उस लेख की प्रति को प्रमाणित किया जिसमें पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित ‘संस्मरण’ का हवाला दिया गया था। उन्होंने इसे प्रमाणित करते हुए सदन के पटल पर रखा।
इसके बाद स्पीकर ने उन्हें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने के लिए कहा। राहुल गांधी ने कहा, ‘कल मैंने इस आर्टिकल पर अपना भाषण शुरू किया था। स्पीकर सर ने कहा था इसे प्रमाणित करें। मैं आज इसे प्रमाणित कर रहा हूं।
Rahul Gandhi: मैं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर बोलना चाहता हूं- राहुल गांधी
इसके बाद विपक्ष के नेता ने कहा, ‘राष्ट्रपति के भाषण में एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित है। पाकिस्तानियों, चीनियों और हमारे बीच के संबंध। इस लेख में एक बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदु है जिसकी मैंने पुष्टि की है। यह प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया के बारे में बात करता है… हमारे राष्ट्रपति का भाषण उस मार्ग के बारे में था जिस पर भारत को आज चलना है। विश्व मंच पर, अंतरराष्ट्रीय मामलों का मुख्य मुद्दा चीन और अमेरिका के बीच संघर्ष है। यह हमारे राष्ट्रपति के भाषण का केंद्र बिंदु है। मैं बस इतना कह रहा हूं कि मुझे चीन और भारत के बीच जो हुआ और हमारे प्रधानमंत्री ने उस पर क्या प्रतिक्रिया दी, उस पर एक बयान देने दीजिए। मुझे क्यों रोका जा रहा है?’
Raahul Gandhi: तीन सांसदों का बोलने से किया इनकार
जब राहुल गांधी ने चीन के मुद्दे पर अपनी बात जारी रखी, तब स्पीकर ने कई अन्य सदस्यों को बोलने के लिए आमंत्रित किया। इस पर राहुल गांधी के समर्थन में विपक्ष के तीन सांसद नरेश उत्तम पटेल, शताब्दी राय, और डीएम खातिर आनंद ने बोलने से मना कर दिया। इसके बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हो गई।
Rahul Gandhi: सुबह से दूसरी बार लोकसभा की कार्यवाही बाधित
बजट सत्र के पांचवें दिन सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद दो बार रुकावट आई। पहली बार लोकसभा की कार्यवाही रुकने के बाद दोपहर दो बजे जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, तो यह 14 मिनट से अधिक समय तक नहीं चल सकी।
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says, “Modi ji is rattled. The (US-India) trade deal, which was stalled for the past few months, was signed by Narendra Modi last night. There is extreme pressure on him. Narendra Modi ji’s image can get damaged. The main thing is… pic.twitter.com/0z6fLFGV0p
— ANI (@ANI) February 3, 2026
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









