IndiGo Flight Updates: 750 करोड़ रुपये का रिफंड, सीईओ एल्बर्स ने मंत्री को आकर स्पष्टीकरण दिया; पिछले 24 घंटों में क्या-क्या हुआ?

indigo flight updatais: 750 karod rupaye ka riphand, seeeeo elbars ne mantree ko aakar spashteekaran diya; pichhale 24 ghanton mein kya-kya hua? indigo flight updatais: indigo kee udaan sevaon mein vyavadhaan ke kaaran sansad mein maamala utha. naagarik uddayan mantree raam mohan naayadoo ne indigo ko jimmedaar thaharaaya aur sakht kaarravaee kee chetaavanee dee. seeeeo elbars ne mantraalay ko saphaee dee aur yaatriyon ko huee asuvidha ke lie maaphee maangee. indigo ne 750 karod rupaye se jyaada ka riphand diya hai aur sthiti saamaany hone ka daava kiya hai. indigo, up tak naiws: indigo ke kaaran ghareloo havaee udaan sevaon par prabhaav ka mudda lagaataar doosare din sansad mein uthaaya gaya. naagarik uddayan mantree raam mohan naayadoo ne mangalavaar ko lokasabha mein kaha ki chaahe koee eyaralain kitanee bhee badee ho, use niyamon kee anadekhee karane ya unakee yojana mein viphalata ke kaaran yaatriyon ko pareshaan nahin hone diya jaega. naayadoo ne is poore vivaad ke lie phir se indigo ko pooree tarah se jimmedaar thaharaaya aur chetaavanee dee ki sakht kaarravaee kee jaegee. indigo ke seeeeo elbars ko mantraalay ne saman bhee kiya tha, jisake baad vah mangalavaar ko naayadoo se milane aae. vahaan bhee naayadoo ne unhen yahee sandesh diya ki jo hua usaka harjaana bhugatana padega. lekin usase pahale yaatriyon ke sabhee paise, baigej aadi lautaane ke sambandh mein mantraalay ke nirdeshon ka paalan karane ko kaha. 1,217 / 5,000 IndiGo Flight Updates: ₹750 Crore Refund, CEO Elbers Gives Explanation to Minister; What Happened in the Last 24 Hours?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IndiGo Flight Updates: इंडिगो की उड़ान सेवाओं में व्यवधान के कारण संसद में मामला उठा। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इंडिगो को जिम्मेदार ठहराया और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। सीईओ एल्बर्स ने मंत्रालय को सफाई दी और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। इंडिगो ने 750 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड दिया है और स्थिति सामान्य होने का दावा किया है।

IndiGo, UP Tak News: इंडिगो के कारण घरेलू हवाई उड़ान सेवाओं पर प्रभाव का मुद्दा लगातार दूसरे दिन संसद में उठाया गया। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि चाहे कोई एयरलाइन कितनी भी बड़ी हो, उसे नियमों की अनदेखी करने या उनकी योजना में विफलता के कारण यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। नायडू ने इस पूरे विवाद के लिए फिर से इंडिगो को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया और चेतावनी दी कि सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंडिगो के सीईओ एल्बर्स को मंत्रालय ने समन भी किया था, जिसके बाद वह मंगलवार को नायडू से मिलने आए। वहां भी नायडू ने उन्हें यही संदेश दिया कि जो हुआ उसका हर्जाना भुगतना पड़ेगा। लेकिन उससे पहले यात्रियों के सभी पैसे, बैगेज आदि लौटाने के संबंध में मंत्रालय के निर्देशों का पालन करने को कहा।

एल्बर्स ने कहा कि स्थिति अब सामान्य हो गई है और 6 दिसंबर तक के यात्रियों के सभी पैसे वापस कर दिए गए हैं। इंडिगो ने मंगलवार को यह दावा किया कि एयरलाइन अब पूरी तरह से अपने पैरों पर खड़ी हो चुकी है और उसके संचालन अब स्थिर हो गए हैं। इसके साथ ही कंपनी हर प्रभावित यात्री की आवश्यकताओं को पूरा करने में लगी हुई है। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने मंगलवार को जारी अपने नए वीडियो संदेश में एक बार फिर यात्रियों से हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है।

एल्बर्स ने अपने संदेश में कहा है कि, “पहले हमने अनुमान लगाया था कि 10-15 दिसंबर तक सब सामान्य हो जाएगा, लेकिन अब मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं कि आज 9 दिसंबर को ही हमारा परिचालन पूरी तरह स्थिर हो गया है। वेबसाइट पर दिख रही सभी फ्लाइट्स तय समय के साथ उड़ान भर रही हैं, हालांकि कुछ मार्गों में अभी समायोजन किया जाना बाकी है।”

उन्होंने यह भी बताया है कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं या विलंब हुआ है, उन्हें रिफंड देने की प्रक्रिया जारी है और यह रोजाना आधार पर हो रहा है। इंडिगो सीईओ ने बताया कि सबसे पहले प्राथमिकता यह थी कि जितने भी यात्री एयरपोर्ट पर फंसे थे, उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य या घर पहुंचाया जाए। उसके बाद रिफंड प्रक्रिया शुरू की गई। “लाखों यात्रियों को पूरा रिफंड मिल चुका है।

एयरपोर्ट पर फंसा ज्यादातर सामान भी यात्रियों के घर पहुंचा दिया गया है, बाकी बचे सामान को भी बहुत जल्द डिलीवर कर दिया जाएगा। हम हर यात्री की हर जरूरत को पूरा करने में जुटे हैं।” नेटवर्क बहाली के बारे में उन्होंने बताया कि विगत पांच दिसंबर को सिर्फ 700 फ्लाइट्स उड़ा पाए थे, छह दिसंबर को 1,500, सात दिसंबर को 1,650 और सोमवार और मंगलवार को 1,800 से ज्यादा। इंडिगो सीईओ का उक्त बयान आने से पहले मंगलवार को दोनों सदनों में इंडिगो की तरफ से हवाई सेवाओं के रद्द करने का मुद्दा विपक्षी दलों ने बताया। राज्य सभा में कांग्रेस की तरफ से शून्य काल में देश के नागरिक उड्डयन सेक्टर में इंडिगो के एकाधिकार का मुद्दा उठाया और सरकार को घेरने की कोशिश की।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री ने इंडिगो विवाद पर सरकार का बयान प्रस्तुत किया। रिफंड देने के लिए सरकार के निर्देशों का पालन कंपनी द्वारा किया जा रहा है और हाल की जानकारी के अनुसार 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि यात्रियों के खातों में जमा हो चुकी है।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai