Indore Water Tragedy: इंदौर में दूषित पानी के कारण हुई मौतों और बीमारियों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कठोर कदम उठाए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव के साथ स्थिति का मूल्यांकन किया। इंदौर नगर निगम के आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि अपर आयुक्त को तुरंत हटा दिया गया। जल वितरण के प्रभारी अधीक्षण यंत्री से उनका प्रभार वापस ले लिया गया। दूषित पानी से मरने वालों की संख्या 15 तक पहुँच गई है और लगभग 2800 लोग बीमार हैं।
Indore Water Tragedy: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में प्रदूषित पानी से उत्पन्न संकट को लेकर शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समीक्षा की और जिम्मेदार अधिकारियों को हटाने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर रोहित सिसोनिया को हटाकर मंत्रालय में उपसचिव कृषि के पद पर नियुक्त किया है। वहीं जिला पंचायत खरगोन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आलीराजपुर प्रखर सिंह और उप परिवहन आयुक्त इंदौर आशीष कुमार पाठक को अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर के पद पर नियुक्त किया गया है। इसका मतलब है कि अब इंदौर नगर निगम में तीन अपर आयुक्त होंगे।
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी करने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा इंदौर के स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए कई अन्य कदम उठाने की योजना बनाई जा रही है।राज्य सरकार ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदेशभर में सुधारात्मक कदम उठाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल इंदौर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रदेश के अन्य शहरों और क्षेत्रों में भी पेयजल व्यवस्था को सुधारने का कार्य किया जाएगा।
इसी संदर्भ में आज शाम मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों के महापौर, अध्यक्ष और आयुक्तों के साथ-साथ जिला कलेक्टर, स्वास्थ्य विभाग, नगरीय विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और अन्य संबंधित मुख्यालय स्तर के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक बुलाई है। इस बैठक में पूरे प्रदेश की पेयजल स्थिति की समीक्षा की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
कांग्रेस ने विजय वर्गीय का किया विरोध प्रदर्शन
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 14 लोगों की मौत हो गई और 1,400 से ज़्यादा लोग बीमार हो गए। यह कोई हादसा नहीं है – यह बीजेपी सरकार की लापरवाही है।
भोपाल यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन में कैलाश विजयवर्गीय को ज़िम्मेदार ठहराया।
दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करो। विजयवर्गीय को इस्तीफ़ा देना चाहिए।
Indore Water Tragedy: दूषित पानी के मामले में कोर्ट में पेश की रिपोर्ट
इससे पहले, इंदौर में दूषित पानी के कारण हुई मौतों के मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने अपनी स्थिति रिपोर्ट शुक्रवार को उच्च न्यायालय में प्रस्तुत कर दी।
Indore Water Tragedy: दूषित पानी की वजह से 15वीं मौत
गौरतलब है कि इंदौर में दूषित पानी के कारण शुक्रवार को एक और बुजुर्ग महिला की मृत्यु की सूचना मिली है। इसके साथ ही दूषित पानी से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला का अरविंदो अस्पताल में उपचार चल रहा था।
Indore Water Tragedy: दूषित जल से 2800 लोग बीमार
उधर, बीमार होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 338 नए मरीज मिले हैं। अभी-भी 32 मरीज विभिन्न अस्पतालों में आईसीयू में भर्ती है। अब तक करीब 2800 मरीज सामने आ चुके हैं।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










