IPS Suicide Case: हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में सरकार की मुश्किलें बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर से जवाब तलब किया है और रोहतक के एसपी को छुट्टी पर भेजने की संभावना है। मृतक की पत्नी ने इसे हत्या बताते हुए डीजीपी और एसपी के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।
Hariyana IPS Suicide Case: हरियाणा के 2001 बैच के सीनियर आइपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार द्वारा अपने ही रिवाल्वर से आत्महत्या करने के मामले में सरकार की परेशानी बढ़ती जा रही है। जापान दौरे से लौटते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जहां वाई पूरन कुमार की आइएएस पत्नी अमनीत पी कुमार के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया, वहीं पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर से जवाब तलब किया है।
मुख्यमंत्री ने एडवोकेट जनरल की राय लेने के साथ ही मुख्य सचिव, गृह सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और रोहतक के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजराणिया को छुट्टी पर भेजा जा सकता है। उन्हें पद से हटाने के आदेश किसी भी समय जारी हो सकते हैं। वाई पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार ने मुख्यमंत्री से कहा है कि उनके पति का सुसाइड नहीं, बल्कि यहे कत्ल जैसा है।
हरियाणा के एडीजीपी रैंक के सीनियर आइपीएस अधिकारी ओपी सिंह को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। ओपी सिंह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं। वर्तमान में उनके पास हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन और एफएसएल मधुबन के निदेशक का कार्यभार है। पीटीसी सुनारिया के आइजी वाई पूरन कुमार के सुसाइड नोट में जिन 16 उच्च अधिकारियों के नाम शामिल हैं, उनके खिलाफ एफआइआर, विभागीय कार्रवाई या जांच के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एडवोकेट जनरल से सलाह ली है। पुलिस के लिए इतने अधिकारियों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
वाई पूरन कुमार की आइएएस पत्नी अमनीत पी कुमार की मुख्य मांग हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और रोहतक के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजराणिया के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की है। अमनीत कुमार ने हालांकि सुसाइड नोट में शामिल अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें गिरफ्तार और निलंबित किया जा सके, लेकिन कार्रवाई होने तक उन्होंने अपने पति का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। जापान से चंडीगढ़ लौटते ही मुख्यमंत्री नायब सैनी से एयरपोर्ट पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मुलाकात की और उन्हें पूरी स्थिति की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री को सूचित किया गया कि रोहतक में एक शराब ठेकेदार ने पुलिसकर्मी के खिलाफ मंथली मांगने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने रोहतक के तत्कालीन आइजी वाई पूरन कुमार के खिलाफ भी बयान दिए। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों, मुख्य सचिव और गृह सचिव के साथ बैठक की, जिसके बाद उन्होंने दोबारा पुलिस महानिदेशक और एडवोकेट जनरल को बुलाया। बैठक समाप्त होने के बाद पुलिस महानिदेशक कपूर सबसे पहले बाहर आए। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उन्हें लंबी छुट्टी पर भेजने के लिए राजी कर लिया है, ताकि अधिकारियों में किसी प्रकार का आक्रोश उत्पन्न न हो।
IPS Suicide Case: Y पूरन कुमार ने सुसाइड नोट में 16 अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
हालांकि पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को स्पष्ट रूप से बता दिया कि इस मामले में उनका कोई दोष नहीं है। सुसाइड नोट में कई अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। नागरिक उड्डयन विभाग और विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत कुमार के निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परिवार को सुरक्षा और न्याय का आश्वासन दिया।
यहीं पर मुख्यमंत्री और अमनीत कुमार के बीच लगभग सवा घंटे तक बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने पति वाई पूरन कुमार के मानसिक, जातिगत और व्यक्तिगत उत्पीड़न की पूरी जानकारी साझा की। यह भी उल्लेखनीय है कि छह अक्टूबर को वाई पूरन कुमार ने अपने पीएसओ की रिवाल्वर से गोली मारकर सेक्टर 11 स्थित अपने निजी आवास पर आत्महत्या कर ली थी और उन्होंने आठ पेज का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें 16 अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन पर कथित तौर पर उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं।
IPS Suicide Case: मुख्यमंत्री ने दिलाया न्याय का भरोसा
मुख्यमंत्री ने वाई पूरन कुमार के परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद कहा कि उनके साथ न्याय किया जाएगा। अमनीत कुमार ने सीएम को बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 थाने में हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजराणिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने उनके पति का उत्पीड़न किया, जातिगत भेदभाव किया और उन्हें प्रताड़ित किया। उनके पति को एससी-एसटी समुदाय से होने के कारण जातिसूचक गालियां दी गईं और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। इसलिए उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और कृष्ण पंवार भी अमनीत पी कुमार के घर पर सांत्वना देने पहुंचे थे। इस दौरान राजनेताओं और अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










