Ballia News: जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता व शपथ कार्यक्रम आयोजित

University News Ballia

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News: जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा ने की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. पुष्पा मिश्रा ने बाल विवाह को एक गंभीर सामाजिक कुरीति बताते हुए कहा कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास को बाधित करता है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

University News Ballia
University News Ballia

कार्यक्रम में समाज कार्य विभाग की सहायक आचार्य डॉ. रूबी ने बताया कि समाज कार्य विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष जनवरी से मार्च तक बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी विश्वविद्यालय द्वारा गोद ली गई पंचायतों में समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों के माध्यम से यह अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन यूनिट की डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर अंजलि सिंह ने जनपद बलिया में बाल विवाह की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिले में लगभग 41 प्रतिशत बाल विवाह हो रहे हैं, जबकि वर्ष 2025 में इसमें 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अभियान से जुड़कर बलिया को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने की अपील की।

University News Ballia

कार्यक्रम में समाज कार्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ. प्रेम भूषण यादव, डॉ. संजीव कुमार, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह, वन स्टॉप सेंटर से सेंटर मैनेजर प्रिया सिंह, हर्षवर्धन चौबे, रंजना यादव, मनोज प्रजापति, नव भारत नारी विकास समिति से मंजीत यादव सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को बाल विवाह न करने और समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें