Ballia UP News: माननीय कुलाधिपति/राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल के निर्देश एवं कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केन्द्र द्वारा मणिपुर स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को जयप्रकाश नारायण सभागार में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया और विद्यार्थियों को पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने के महत्व पर प्रकाश डाला।

कुलपति ने अपने संबोधन में 21 जनवरी 1972 को मणिपुर के पूर्ण राज्य बनने का ऐतिहासिक महत्व बताते हुए इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता में पूर्वोत्तर भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति, खान-पान, वेशभूषा, शिल्पकला एवं हस्तशिल्प से परिचित होना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. रंजना मल्ल के मार्गदर्शन में मणिपुर की संस्कृति, इतिहास एवं परंपराओं को जानने और समझने हेतु रंगोली, पोस्टर/चार्ट, क्विज और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता में लोकटक झील, संगाई हिरण, केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान, मणिपुरी नृत्य और हस्तशिल्प को रचनात्मक ढंग से दर्शाया गया।

क्विज और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मणिपुर तथा पूर्वोत्तर भारत से संबंधित अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर मणिपुर की संस्कृति पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मणिपुरी लोकनृत्य और नाट्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही।
सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में कुलसचिव एस. एल. पाल, निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. पुष्पा मिश्रा, कुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, डॉ. संदीप यादव सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। समापन सत्र में डॉ. अजय चौबे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS










