Kaushambi News: श्रद्धालुओं से भरी पिकप सड़क के किनारे खड़े ट्राला से टकरा गई, जिसमें आठ लोगों की मृत्यु हो गई और 17 लोग घायल हुए।

Kaushambi News: A pickup truck filled with devotees collided with a trailer parked on the roadside, resulting in the deaths of eight people and injuries to 17 others.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Kaushambi News: कौशाम्बी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। पिकअप में सवार होकर फतेहपुर जिले के बड़ोखर क्षेत्र से बच्चे का मुंडन कराने प्रयागराज संगम आए थे। लौटते समय इनकी गाड़ी सैनी थाना क्षेत्र में डोरमा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि 17 श्रद्धालु घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

Kaushambi, UP Tak News: कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को एक भयानक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 17 श्रद्धालु घायल हुए हैं। यह घटना सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा पेट्रोल पंप के पास उस समय हुई जब तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पिकअप के टुकड़े उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मृतकों में तीन बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।Kaushambi News: A pickup truck filled with devotees collided with a trailer parked on the roadside, resulting in the deaths of eight people and injuries to 17 others.

सूत्रों के अनुसार, पिकअप में लगभग 25 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। सभी लोग फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र के बड़ोखर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वे रामनवमी के अवसर पर एक बच्चे का मुंडन कराने के लिए प्रयागराज आए थे। संगम स्नान और मुंडन संस्कार कराने के बाद वे पिकअप से फतेहपुर लौट रहे थे, तभी सैनी क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई। यह घटना दोपहर लगभग पौने चार बजे हुई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई थानों की पुलिस और तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।Kaushambi News: A pickup truck filled with devotees collided with a trailer parked on the roadside, resulting in the deaths of eight people and injuries to 17 others.

Kaushambi News: घटना के बाद मची रही चीख पुकार

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। सड़क पर घायल लोग तड़पते रहे। पुलिस ने स्थानीय निवासियों की सहायता से सभी को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद बड़ी संख्या में घायल सड़क पर पड़े रहे। इसके कारण हाईवे पर काफी समय तक आवागमन बाधित रहा। हादसे के बाद कई उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।

 

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Comments (0)

और पढ़ें

Buzz4 Ai