Ludhiana Terrorists Encounter: लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा के निकट पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकवादियों को गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस हथियारों की बरामदगी के लिए निकली थी, तभी आरोपितों ने हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
Ludhiana Terrorists Encounter: लाडोवाल टोल प्लाजा के निकट पुलिस और आतंकियों के बीच एक गंभीर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो आतंकवादी घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक दिन पहले कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया था। इन्हीं आतंकियों की पहचान के आधार पर पुलिस ने हथियार बरामद करने के लिए उन्हें लाडोवाल क्षेत्र में ले जाने का निर्णय लिया था। बताया जा रहा है कि जब पुलिस टीम इन आरोपितों को लेकर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास पहुंची, तो आरोपितों ने अचानक पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से दोनों आतंकवादी घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
एक बड़ी सफलता में लुधियाना पुलिस ने पाकिस्तान की आइएसआइ द्वारा समर्थित मल्टी-स्टेट गैंगस्टर-आतंक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ संबंधों का भी पता चला। तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक आरोपी का पवन नामक व्यक्ति से संबंध है, जो हैरी का भाई है जिसने मुंबई में सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी, उसे भी गिरफ्तार किया गया है। कुल 2 चीनी 86पी हैंड ग्रेनेड, 5 अत्याधुनिक पिस्तौल और 40 से अधिक राउंड बरामद हुए।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










