Mahoba News: आबकारी विभाग एक बार फिर से सुर्खियों में है। जिला आबकारी अधिकारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके सामने रखी मेज पर ठेकेदार ने रुपये रखे हैं। आबकारी अधिकार कुछ इशारा करते हैं तो ठेकेदार वह रुपए एक कागज में लपेट देता है। अब आबकारी अधिकारी कागज में लिपटे रुपए उठा कर जेब में रख लेते हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इस खबर की यूपी तक न्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
उधर शराब ठेकेदार ने एक और वीडियो जारी कर आबकारी अधिकारी का वीडियो ठेकेदार ने बनाया था वीडियो में कहा अधिकारी ने 12 हजार और मांगे, अधिकारी ने इसे झूठ बताते हुए रुपये लेने के आरोपों से किया इनकार
शराब ठेकेदार ने जिला आबकारी अधिकारी पर 12 हजार रुपये और मांगने का आरोप लगाया है। उसने दावा किया है कि इससे पहले भी उसने पांच हजार रुपये दिए थे। इसका वीडियो भी उसने बनाया था। आबकारी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा का कहना है कि कार्यालय में आकर किसी ने गुपचुप तरीके से वीडियो बनाया है। रुपये लेने के आरोप सरासर गलत हैं। जांच में पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।
Mahoba News: मामले की होगी उच्च स्तर पर जाँच
जिला आबकारी अधिकारी के वायरल वीडियो के मामले में वीडियो की सच्चाई जानने के लिए जांच कराई जाएगी। पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। गजल भारद्वाज, जिलाधिकारी महोबा
Mahoba News: अनुज्ञापी ने लगाए अधिकारियों पर आरोप
कंपोजिट दुकान के अनुज्ञापी कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि हर काम के लिए विभाग से पैसे की मांग की जाती है। लाइसेंस देने के नाम पर 12 हजार की मांग की जा रही है। पूर्व में भी अधिकारी पैसा ले चुके हैं। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों की है।
Mahoba News: ठेकेदार को मिल रही है लगातार धमकियाँ
ठेकेदार ने हमें बताया की जबसे मैंने जिला आबकारी अधिकारी का गुपचप तरीके से रिश्वत लेते हुए वीडियो रिकॉर्ड करके इस वीडियो को जिलाधिकारी और अन्य जगह पर इस मामले को लेकर सार्वजानिक किया है। तब से लगातार मुझे जिला आबकारी अधिकारी की तरफ से लगातार ही धमकियाँ भी मिलनी शुरू हो गयी है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










