Ballia News: राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में बलिया विश्वविद्यालय की एनएसएस टीम ने बढ़ाया मान, 17 राज्यों के बीच शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में बलिया विश्वविद्यालय की एनएसएस टीम ने बढ़ाया मान, 17 राज्यों के बीच शानदार प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia News: बिहार के सासाराम स्थित शांति प्रसाद जैन कॉलेज में 16 से 22 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया की एनएसएस टीम ने उत्कृष्ट सहभागिता दर्ज कराई। इस शिविर में देश के कुल 17 राज्यों की टीमों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय का सशक्त मंच बना।

शिविर के दौरान बलिया के स्वयंसेवकों ने प्रतिदिन विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता, रील मेकिंग, निबंध लेखन, लोकनृत्य, वृक्षारोपण, नाटक प्रस्तुति जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। विशेष रूप से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम के अंतर्गत झारखंड के प्रसिद्ध लोकनृत्य ‘करमा’ की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और टीम को सराहना दिलाई।

शैक्षणिक परिभ्रमण के अंतर्गत स्वयंसेवकों को विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल बोधगया का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्होंने ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस शिविर में विश्वविद्यालय की टीम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आनन्द द्विवेदी ने किया। टीम में स्वयंसेवक पूजा यादव, खुशी सिंह, निधि कुमारी, मनीषा सिंह, दिव्यांशु सोनी, सनी कुमार पासवान, आदित्य कुमार तिवारी, सुशील कुमार एवं धनंजय कुमार वर्मा शामिल रहे। साथ ही श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुदृष्टपुरी, गुलाब देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया तथा श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम, सिकंदरपुर (बलिया) के स्वयंसेवकों ने भी सहभागिता की।

विश्वविद्यालय के एनएसएस सेल के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर छात्रों में राष्ट्रीय एकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

यह सहभागिता न केवल बलिया बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय रही।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool