UP News: नववर्ष के स्वागत में बलिया के युवा कवि अभिषेक मिश्रा की प्रेरक कविताएँ

abhishek mishra poem new year 2026

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News: नववर्ष के पावन अवसर पर बलिया के युवा कवि अभिषेक मिश्रा कि ये कविताएँ जीवन के आत्मचिंतन, नए संकल्पों और सकारात्मक सोच को समर्पित हैं।
बीता वर्ष हमें अनुभव दे गया और आने वाला समय नए अवसर लेकर आया है। इस नए साल पर मेरी कामना है कि हर व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य, सुख, शांति और सफलता का प्रकाश फैले।
इन पंक्तियों के माध्यम से सभी पाठकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ, प्रभु से यही प्रार्थना है कि यह वर्ष हम सबके लिए आशा, सद्भाव और सृजन से भरा रहे।

2 1

“चलो नया संकल्प करें”
वक्त की लहरों पर बहकर,
देखो एक साल और गया,
अनगिनत यादें दे गया,
कुछ हँसाकर तो कुछ रुला गया।
पर जो बीत गया वो कल था,
अब नया सवेरा आया है,
किस्मत की कोरी चादर पर,
लिखने का वक्त फिर आया है।
मत देखो कि क्या खोया है,
देखो क्या पाना बाकी है,
मंजिल तक जाने के लिए,
अब कितना चलना बाकी है।
गिले-शिकवे सब धो डालो,
नफरत की आग बुझा डालो,
रूठे हुए जो अपने हैं,
उन्हें गले से आज लगा डालो।
नया साल बस तारीख नहीं,
एक नया अवसर होता है,
सोए हुए अरमानों का,
एक नया मंजर होता है।
मेहनत का हाथ थामकर,
सपनों को उड़ान देनी है,
अपनी मेहनत से इस दुनिया में,
अपनी नई पहचान देनी है।
अभिषेक! दुआ करे ऐसी,
सब स्वस्थ रहें और खुशहाल रहें,
दुख का साया छू न सके,
मंगलमय ये साल रहे।
प्रभु की कृपा का हाथ रहे,
और भक्ति का साथ रहे,
हर दिन एक नया उत्सव हो,
हर पल खुशियों की बात रहे।

1 1

नव वर्ष: एक नई शुरुआत
पुरानी डायरी का पन्ना,
आज फिर पलट जाएगा,
कलेंडर की दीवार पर,
एक नया साल आएगा।
जो बीत गया उसे भूलकर,
अब आगे बढ़ना है,
उम्मीदों के नए शिखर पर,
फिर से हमको चढ़ना है।
सूरज की पहली किरण,
नया पैगाम लाएगी,
आँखों में जो सपने हैं,
उन्हें सच कर दिखाएगी।
कड़वाहट को पीछे छोड़ो,
मीठी यादें बुनना है,
काँटों वाली राहों में भी,
फूलों को ही चुनना है।
रिश्तों में हो नई गर्माहट,
दिल में सबके प्यार हो,
खुशियों की हो ऐसी बारिश,
हर घर में त्यौहार हो।
कोई भी ना रहे उदास,
न कोई अब लाचार हो,
हर कदम पर सफलता हो,
और सुख का आधार हो।
अभिषेक! प्रभु से यही दुआ,
इस साल में मांगो तुम,
सत्य, प्रेम और सेवा की,
डगर पे ही चलो तुम।
खुशबू बनकर महको ऐसे,
जैसे खिलती कलियाँ हैं,
स्वागत करे ‘छब्बीस’ (2026) का,
गाँव और ये गलियाँ हैं।

3 2

“बीते कल से सीख लेकर, आज नए सपनों की ओर कदम बढ़ाएँ।
नववर्ष मंगलमय हो!”

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे

 

Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai