Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने आगाहपुर से एनएसईजेड तक भंगेल एलिवेटेड रोड को परीक्षण के लिए खोल दिया है, जिससे ग्रेटर नोएडा और उसके आस-पास के हजारों निवासियों को सुविधा मिलेगी। किसान नेता बीसी प्रधान ने यह आरोप लगाया कि उन्हें एलिवेटेड रोड के उद्घाटन से पहले नजरबंद कर दिया गया था।
Noida, UP Tak News: भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन द्वारा किए गए ऐलान के बाद, मंगलवार सुबह नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने डीएससी मार्ग पर आगाहपुर पेट्रोल पंप से एनएसईजेड तक छह लेन के भंगेल एलिवेटेड रोड (Bhangel Elevated Road) को परीक्षण के लिए खोल दिया।
Noida News: रोड चालू होने से किसे मिलेगा फायदा?
इससे ग्रेटर-नोएडा, दादरी, सूरजपुर और नोएडा के सघन आबादी वाले क्षेत्र सदरपुर, छलेरा, आगाहपुर, बरौला, सलारपुर, मंगोल के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, औद्योगिक क्षेत्रों के साथ सेक्टर 43, 40, 41, 48, 49, 47, 101, 107, 106, 110, 82, 88 और फेज-दो के लोगों का सफर भी आसान होगा।
Noida News: लोकशक्ति के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया नजरबंद
भारतीय लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव बीसी प्रधान ने कहा है कि उन्होंने एलिवेटेड रोड को खोलने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर एक रणनीति बनाई थी। तैयारियों के बीच, सोमवार रात पुलिस ने उन्हें और अन्य अधिकारियों को उनके घर में नजरबंद कर दिया। सुबह लगभग 11 बजे, वह पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बाद एलिवेटेड रोड पहुंचे। वहां वाहनों का संचालन हो रहा था।
इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में किसान यूनियन के स्टिकर वाली गाड़ी में कुछ लोग हूटर बजाते हुए गलत दिशा से तेज रफ्तार में आते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, संगठन के अधिकारियों ने एलिवेटेड रोड खोलने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
Noida News: एलिवेटेड रोड के निर्माण में कितना हुआ खर्च?
उधर, मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम ने एलिवेटेड रोड को परीक्षण उपयोग के लिए खोलने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छह लेन के एलिवेटेड रोड की कुल लंबाई 4.50 किमी है। इसके निर्माण की कुल लागत 608.08 करोड़ रुपये आई है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










