Odisha News: कटक के दरगाह बाजार क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय हुई अशांति के बाद पुलिस और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसमें डीसीपी और थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कटक के कुछ हिस्सों में इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
Odisha Cuttack Violence News: कटक के दरगाह बाजार क्षेत्र में रविवार को पुलिस और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रदर्शनकारियों के बीच तीव्र झड़प हुई। उग्र भीड़ ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की और उनमें आग लगा दी। पुलिस के वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने विहिप कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। स्थानीय इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सभी दुकानें बंद हो गईं। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इतना ही नहीं, भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। कटक शहर की मौजूदा स्थिति बेहद खराब हो गई है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।
बताया गया कि सोमवार को विहिप ने 12 घंटे के लिए कटक बंद की घोषणा की थी। इसी के मद्देनजर रविवार को विहिप की ओर से विशाल बाइक रैली निकाली गई थी। यह रैली जैसे ही कटक दरगाह बाजार जेल रोड के पास पहुंची, जोरदार हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते तोड़फोड़ शुरू हो गई।
कमिश्नरेट पुलिस के आला अधिकारी पुलिस कमिश्नर एस देवदत्त सिंह के साथ कटक डीसीपी खिलारी ऋषिकेश द्यानदेव, अतिरिक्त डीसीपी, तमाम एसीपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। भीड़ को खदेड़ा।
मालूम हो कि दशहरा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार छह अक्टूबर को कटक बंद की घोषणा की है। इसी बंद को सफल बनाने के लिए रविवार को बाइक रैली निकाली गई थी। लेकिन विहिप कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क उठा।
Odisha News: 36 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया
कटक के विभिन्न क्षेत्रों में 36 घंटे के लिए कर्फ्यू लगाने की घोषणा पुलिस कमिश्नर द्वारा की गई है। किसी भी उपद्रव करने वाले को नहीं छोड़ा जाएगा। कटक के 13 थानों के अंतर्गत आज रात 10 बजे से 36 घंटे के लिए कर्फ्यू की घोषणा की गई है।
Odisha News: सीएम माझी ने की अपील
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। कटक के जिलाधीश दत्तात्रेय भाऊ साहेब शिंदे ने बताया है कि सोमवार शाम 7:00 बजे तक इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध लागू किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा के डीजीपी को निर्देशित किया है कि वह स्थिति पर ध्यान केंद्रित रखें।
Odisha News: बालेश्वर में निकाला गया फ्लैग मार्च
बालेश्वर में दो समुदायों के बीच तनाव को ध्यान में रखते हुए, आज रविवार रात 8:00 बजे बालेश्वर पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










