UP News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों ने आरक्षण चोरी और हकमारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन की ऐलान

UP News: Students of Banaras Hindu University announce protest against reservation theft and injustice.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP News: छात्रों ने कहा हम इतिहास विभाग के पी-एच.डी. शोधार्थी (सत्र 2024–25) के छात्र हैं। हमारा चयन RET श्रेणी के अंतर्गत हुआ था। हमने अपना शुल्क दिनांक 23 मार्च 2025 को DMC (Department of Main Campus) में विधिवत रूप से जमा किया था। और लगभग सात माह पश्चात्, 25 अक्टूबर 2025 को विभाग द्वारा पी-एच.डी. प्रवेश से संबंधित सूची प्रकाशित की गई, जिसमें कुल 43 सीटें (15 RET Exempted एवं 28 RET) दर्शाई गईं। इनमें से RET श्रेणी की 28 सीटों में से केवल 13 अभ्यर्थियों को संबद्ध (Affiliated) महाविद्यालयों में आवंटित कर दिया गया, जिनमें सभी 13 छात्र आरक्षित वर्ग से हैं (6 OBC, 4 SC, 2 ST, 1 PwD)। जबकि DMC में रखे गए 15 अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी से हैं, जिनमें केवल 2 छात्र OBC वर्ग से संबंधित हैं।

उक्त अनियमितता के विरोध में हमने दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को विभागाध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक, उप कुलसचिव, कुलसचिव तथा संयुक्त SC/ST/OBC प्रकोष्ठ को लिखित अभ्यावेदन दिया। इसके पश्चात् दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को सामाजिक विज्ञान संकाय के माननीय डीन महोदय तथा माननीय कुलपति महोदय को भी आवेदन एवं ई-मेल के माध्यम से अवगत कराया गया।

तत्पश्चात् माननीय कुलपति महोदय द्वारा लोकपाल की नियुक्ति की गई, जिन्होंने इस प्रकरण के निस्तारण हेतु कंसेंट फॉर्म भरने का निर्देश दिया। उक्त कंसेंट फॉर्म हमने दिनांक 17 नवम्बर 2025 को विधिवत रूप से विभाग में जमा कर दिया। इसके उपरांत विभाग द्वारा पुनः दिनांक 20 दिसंबर 2025 को सूची जारी की गई, जिसमें फिर से उन्हीं 13 अभ्यर्थियों (OBC, SC, ST, PwD) को संबद्ध महाविद्यालयों में आवंटित किया गया। जबकि सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत अन्य विभागों में कंसेंट के आधार पर DMC में आवंटन किया गया है, परंतु हमारे विभाग द्वारा हमारे अभ्यावेदन को स्वीकार नहीं किया गया।

छात्रों ने हमें बताया की हमने पुनः छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) एवं माननीय कुलपति महोदय को आवेदन पत्र प्रस्तुत किया, परंतु वहाँ से भी कोई संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ। इस संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान हम विगत दस महीनों से निरंतर मानसिक उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव तथा गंभीर शैक्षणिक क्षति का सामना कर रहे हैं।
उक्त परिस्थितियों से विवश होकर हमें दिनांक 22 दिसंबर 2025 से अपनी मांगों के समाधान हेतु धरना/आंदोलन का सहारा लेना पड़ा।

UP News: छात्रों की प्रमुख समस्याएँ

1→ केवल आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ही संबद्ध महाविद्यालयों में भेजा गया।
2→ मुख्य परिसर (DMC) के लिए शुल्क लेने के पश्चात् संबद्ध महाविद्यालयों में भेजना पूर्णतः अनुचित है।
3→ केवल RET श्रेणी के अभ्यर्थियों को ही संबद्ध महाविद्यालयों में भेजे जाने का कोई स्पष्ट एवं लिखित कारण नहीं दिया गया।
4→ प्रवेश के लगभग दस माह पश्चात् लिया गया यह निर्णय न्यायसंगत नहीं है।
उक्त विषय में हमने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर अभ्यावेदन दिए, परंतु अब तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकाला गया।
प्रार्थित माँगें—
5→ जिन अभ्यर्थियों ने DMC में शुल्क भुगतान किया है, उन्हें मुख्य परिसर (DMC) में ही रखा जाए।
6→ प्रवेश के दस माह पश्चात् किया गया संबद्ध महाविद्यालयों में स्थानांतरण निरस्त किया जाए।
7→ हमारी मांगों के समाधान तक प्रवेश प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगाई जाए।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि हमारी इस समस्या पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेने की कृपा करें, ताकि हमें न्याय प्राप्त हो सके तथा हमारा शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित रह सके

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai