Ballia UP News: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शिवरामपुर स्थित संगम घाट पर हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज के पावन सानिध्य में मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के उपरांत मंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे नए वर्ष की शुरुआत में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। सूर्य के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने पर यह पर्व मनाया जाता है, जिसे सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक माना जाता है। इस दिन को देवताओं का दिन भी कहा जाता है। मकर संक्रांति पर स्नान, दान और जप-तप का विशेष महत्व है।

मंत्री ने कहा कि आज इस पावन अवसर पर हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज के सानिध्य में मां गंगा में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार जल परिवहन के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। इसी क्रम में बलिया जनपद में भी कई विकास कार्य प्रस्तावित हैं और भविष्य में संगम तट के विकास की दिशा में भी कार्य किए जाएंगे।
इसके पश्चात परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मंडी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा प्रति वर्ष आयोजित किए जाने वाले खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया।
इस अवसर पर राजा राम सिंह, सौरभ अग्रवाल, सभासद प्रेरक गुप्ता, अंकुर उपाध्याय, दिग्विजय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS










