PM Kisan 21 Kisht: आज का दिन किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि आज, 19 नवंबर 2025 को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की जाएगी। इस किस्त के तहत किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये जमा होंगे।
सरकार विभिन्न प्रकार की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंचाने का कार्य करती है। इसमें कुछ लोगों को सब्सिडी प्रदान की जाती है, जबकि अन्य योजनाओं के तहत लोगों को सीधे आर्थिक सहायता दी जाती है और अब तो योजनाओं के धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है।
PM Kisan की 21 वीं किस्त आज होगी जारी
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त आज, यानी 19 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 1-2 बजे के बीच यह किस्त जारी होगी। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिलेगा, जिनके बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी जाएगी।
PM Kisan की 21 वीं किस्त इन दो जगहों को लेकर थी चर्चा?
दरअसल, पीएम किसान योजना की इस बार 21वीं किस्त जारी होने वाली है। योजना की प्रत्येक किस्त को स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करते हैं। इस किस्त के जारी होने के समय एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें पीएम मोदी न केवल लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त का हस्तांतरण करते हैं, बल्कि किसानों के साथ संवाद भी करते हैं।
इस बार 21वीं किस्त के जारी होने को लेकर चर्चा थी कि पीएम नरेंद्र मोदी इसे बिहार या बनारस से जारी कर सकते हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा था क्योंकि बिहार में एनडीए की सरकार ने किस्त जारी की है, जबकि वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
इस शहर से जारी होगी 21वीं किस्त
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से है। आज यानी 19 नवंबर 2025 को ये इंतजार खत्म हो जाएगा। दक्षिण भारतीय जैविक कृषि महासंघ की ओर से इस महीने 19, 20 और 21 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर स्थित कोडिसिया परिसर में तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। यहीं से ही 21वीं किस्त भी जारी की जाएगी।
Latest UPDATE 21 PM Kisan Installment Released On Today
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर, 2025 को कोयंबटूर, तमिलनाडु से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे।8 घंटे पहले
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर, 2025 को कोयंबटूर, तमिलनाडु से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 21 वीं किस्त जारी करेंगे । इस किस्त के तहत, देश भर के लगभग 9 करोड़ किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से लगभग ₹ 18,000 करोड़ की सीधी वित्तीय सहायता प्राप्त होगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और किसी भी तरह की बिचौलियों की भागीदारी समाप्त हो जाएगी।
पीएम-किसान की 21वीं किस्त
- 21 वीं किस्त से 9 करोड़ किसानों को निर्बाध प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से ₹ 18,000 करोड़ प्रदान किए गए।
- लॉन्च के बाद से 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 3.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक वितरित किए गए हैं, जिससे पीएम-किसान दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी पहलों में से एक बन गया है ।
- आधार-आधारित ई-केवाईसी, डिजिटल भूमि रिकॉर्ड और पीएम-किसान पोर्टल पारदर्शी, छेड़छाड़-रहित लाभार्थी सत्यापन सुनिश्चित करते हैं।
- किसान-ई-मित्र एआई चैटबॉट और पीएम-किसान मोबाइल ऐप किसानों के लिए पहुंच, शिकायत निवारण और वास्तविक समय की जानकारी को बढ़ाते हैं।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










