Prayagraj News: प्रयागराज के देवापुर प्रधान के खिलाफ धमकाने का मुकदमा दर्ज

Prayagraj News: Case of intimidation registered against Devapur Pradhan of Prayagraj

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Prayagraj News: प्रयागराज के मऊआइमा के थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। देवापुर गांव के ग्राम प्रधान पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को धमकी देने का आरोप लगा है।

Prayagraj News: विकास खंड होलागढ़ की ग्राम पंचायत देवपुर के ग्राम प्रधान रणजीत कुमार मौर्य के खिलाफ थाना मऊआइमा में एक भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि गाँव में 8 सितम्बर को मनरेगा टीम के द्वारा जांच गयी थी। जिस वक्त गाँव के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा भी मौजूद रहे। जांच टीम के जाने के बाद प्रधान ने उसे आपराधिक धमकी फोन से दी। जिस पर पुलिस ने प्रधान के खिलाफ बीएनएस की धारा 352,351(3) के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।

Prayagraj News: प्रयागराज में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को धमकी, Audio Viral

होलागढ़ के ग्राम प्रधान पर एफआईआर, नरेगा जांच के बाद फोन पर दी धमकी देने की घटना मंगलवार की है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया कि एक दिन पहले नरेगा लोकपाल की जांच टीम गांव में आई थी। जांच के दौरान वह भी मौजूद थे। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे ग्राम प्रधान ने फोन कर उन्हें गालियां दीं। साथ ही जान से मारने और गला काटने की धमकी दी। कुशवाहा के मुताबिक प्रधान ने फोन पर कहा कि वह उन्हें दुकान पर ही मरवा देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि रणजीत मौर्य दबंग प्रवृत्ति के हैं। उन पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुशवाहा ने बताया कि धमकी भरी बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। पीड़ित ने मऊआइमा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव ने इस मामले को सीसीटीएनएस पर दर्ज कर लिया है। पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

 Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool