Premanand Maharaj Kidney Disease: प्रेमानंद जी महाराज को 2006 में पेट में दर्द की समस्या हुई, जिसके बाद जांच में यह सामने आया कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके पास केवल 2 से 2.5 वर्ष का जीवन शेष है।
Premanand Maharaj Helth Update: वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज की स्वास्थ्य इस समय ठीक नहीं है। उनके करोड़ों भक्त भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें। प्रेमानंद जी महाराज लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं। प्रेमानंद महाराज को पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (पीकेडी) है, जो किडनी की एक गंभीर बीमारी मानी जाती है। वास्तव में, पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज एक आनुवंशिक विकार है, जो जीन में म्यूटेशन के कारण उत्पन्न होता है। इसके परिणामस्वरूप किडनी में सिस्ट बन जाते हैं, जिससे उच्च रक्तचाप और किडनी फेलियर भी हो सकता है।
Premanand Maharaj Kidney Disease: कब हुई थी बीमारी की शुरुआत
प्रेमानंद जी महाराज को 2006 में पेट में दर्द की समस्या हुई, जिसके बाद जांच में यह सामने आया कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके पास केवल 2 से 2.5 वर्ष का जीवन शेष है। इसके बावजूद, उन्होंने सकारात्मक सोच और आस्था के साथ इस स्थिति को स्वीकार किया और अपने जीवन को एक नई दिशा दी।
प्रेमानंद महाराज के लिए मुस्लिम युवक ने मांगी दुआ
प्रयागराज से एक ऐसी खबर आई है जो इंसानियत की मिसाल पेश करती है। यहां के एक मुस्लिम युवक सूफियान इलाहाबादी ने मदीना से प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ मांगी है। सूफियान प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र के नखास कोना इलाके का निवासी है। वर्तमान में वह उमरा अदा करने के लिए मदीना गया हुआ है। वहां से उसने प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करते हुए इंसानियत की एक नई मिसाल पेश की। इस युवक ने गंगा-जमुनी तहजीब की एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत की है। इसके अलावा, सूफियान इलाहाबादी ने वीडियो के माध्यम से मानवता का संदेश भी दिया है। इस समय युवक की हर कोई सराहना कर रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सूफियान ने लगभग 1 मिनट 20 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पीछे मदीना की मस्जिद दिखाई दे रही है, जबकि सूफियान के हाथ में एक मोबाइल फोन है, जिसमें प्रेमानंद महाराज की तस्वीर नजर आ रही है। वीडियो में सूफियान भावुक होकर कहते हैं, ‘ये हमारे प्रेमानंद महाराज हैं, हिंदुस्तान के बहुत अच्छे इंसान हैं। मुझे पता चला कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए मैं मदीना से दुआ करता हूं कि अल्लाह उन्हें सेहत और लंबी उम्र दे। ये बहुत सच्चे और नेक इंसान हैं।
Premanand Maharaj Helth Update: डायलिसिस और उपचार
प्रेमानंद जी की दोनों किडनियां लगभग बीस वर्षों से पूरी तरह से कार्य नहीं कर रही हैं और वह नियमित रूप से डायलिसिस पर निर्भर हैं। पहले उन्हें सप्ताह में पांच दिन डायलिसिस की आवश्यकता होती थी, लेकिन अब उन्हें प्रतिदिन डायलिसिस करवानी पड़ रही है।
इसके प्रमुख लक्षण और बचाव क्या है
पकड़ के सामान्य लक्षणों में पीठ या बाजू में दर्द, उच्च रक्तचाप, सिरदर्द, पेशाब में खून आना, यूटीआई और किडनी स्टोन शामिल हैं। इस बीमारी से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, नियमित व्यायाम करना, रक्तचाप को नियंत्रित रखना और नमक का सेवन कम करना आवश्यक है।
क्या है उपचार
पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है। रक्तचाप को नियंत्रित रखने, डायलिसिस और किडनी ट्रांसप्लांट जैसे उपचार के विकल्प मौजूद हैं। प्रेमानंद जी के मामले में, उनकी सकारात्मक मानसिकता और आध्यात्मिक साधना ने उन्हें इस कठिन समय में भी जीवित और सक्रिय बनाए रखा है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










